{"_id":"64cff2a8936470b3d005f755","slug":"constable-posted-in-crpf-had-killed-her-husband-along-with-her-lover-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-116675-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: सीआरपीएफ में तैनात सिपाही ने की थी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: सीआरपीएफ में तैनात सिपाही ने की थी प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
विज्ञापन
पति-पत्नी और प्रेमी
भरतपुर। सीआरपीएफ में तैनात महिला सिपाही ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। सीआरपीएफ में ही तैनात प्रेमी ने शव को दिल्ली से लाकर अलवर के बानसूर में खाली पड़े प्लॉट में दफना दिया। पुलिस ने रविवार को जमीन खोदकर शव काे बाहर निकाला। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भरतपुर के नरैना चौथ निवासी संजय जाट की शादी 2010 में उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित गांव रायपुर निवासी पूनम से हुई थी। पूनम (32) सीआरपीएफ में सिपाही है और वर्तमान में दिल्ली में द्वारिका सेक्टर-8 में मेट्रो स्टेशन पर तैनात है। ढाई साल पहले पूनम की मुलाकात श्रीनगर एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान अलवर के महताला की ढाणी, ग्राम पंचायत लेकड़ी,
निवासी रामप्रताप गुर्जर से हुई। इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया। रामप्रताप वर्तमान में सीआरपीएफ में ही नागालैंंड में तैनात है। दोनों ने संजय को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से उसे दिल्ली बुलाया और हत्या कर दी। शव लाकर बानसूर बाइपास पर विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पीछे खाली पड़े प्लॉट में दफना दिया।
विज्ञापन
इधर परिजन ने जब संजय काे कॉल किया तो फोन बंद आया। पूनम से पूछा तो उसने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संजय के पिता मनीराम ने 4 अगस्त को खोह थाने में संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें पूनम व रामप्रताप पर हत्या कर शव को छिपाने का शक जताया। पुलिस ने रामप्रताप और पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या कर शव को दफनाने की बात कबूल कर ली। खोह थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी की निशानदेही पर शव को जमीन से बाहर निकलवाया। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।