{"_id":"653d3d38963e9b3ab60856aa","slug":"collision-between-army-truck-and-tractor-on-national-highway-21-in-bharatpur-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: नेशनल हाईवे-21 पर सेना के ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत; एक जवान और ट्रैक्टर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: नेशनल हाईवे-21 पर सेना के ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत; एक जवान और ट्रैक्टर चालक घायल
Sat, 28 Oct 2023 10:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:26 PM IST
सार
सेना के जवान को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेना का ट्रक आगरा से जयपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त दोनों वाहन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के नदबई में नेशनल हाईवे 21 पर डहरा मोड़ समीप आज शनिवार को सेना के ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में सेना का एक जवान और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। हादसे को देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ASI रामसहाय ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली डहरा मोड़ समीप सेना के ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। ट्रक में तीन सेना के जवान सवार थे। उनमें से एक जवान नामदेव और ट्रैक्टर चालक गुड्डू घायल हो गए।
विज्ञापन
एंबुलेंस की सहायता से सेना के जवान को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं, ट्रैक्टर चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि सेना का ट्रक आगरा से जयपुर की ओर जा रहा था। ट्रक में तीन जवान सवार थे। वहीं, नदबई क्षेत्र के गांव झारकई निवासी गुड्डू ट्रैक्टर को लेकर जा रहा था। जहां NH 21 पर डहरा मोड़ समीप सेना के ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर और सेना का ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन