फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Cheated of 18 lakh rupees in the name of passing in reet exam

Bharatpur News: रीट परीक्षा में पास कराने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
भरतपुर। रीट परीक्षा में पास करवाने के नाम पर दो अलग-अलग मामलों में 18 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में अपनी जानकारी बता कर रुपये ऐंठ लिए। कुम्हेर थाना इलाके में पचौरा गांव निवासी कुलदीप ने कुम्हेर थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया कि वह और हरप्रसाद आपस में बैठकर बात कर रहे थे। तभी वहां दिनेश चंद आया। बताया कि उसकी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में अच्छी पहचान है। 19 फरवरी 2023 को दिनेश पचौरा गांव आया और कुलदीप को रीट लेवल-1 में पास करवाने के लिए 12 लाख रुपये मांगे, सौदा 10 लख में तय हुआ। दिनेश 10 लाख रुपये और कागज भी साथ ले गया। 25 फरवरी को कुलदीप ने रीट का पेपर दिया। 26 मई को जब रिजल्ट आया तो उसमें कुलदीप एक नाम नहीं था। कुलदीप ने दिनेश से 10 लाख रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। इसी तरह का मुकदमा भटावली गांव के रहने वाले हरप्रसाद ने दर्ज करवाया है। उसने बताया कि जिस समय दिनेश ने कुलदीप से बात की थी उस समय वह मौजूद था। 19 फरवरी को हरप्रसाद ने भतीजी के चयन के लिए 10 लाख रुपये मांगे लेकिन सौदा 8 लाख में तय हो गया। 26 फरवरी को भतीजी ने पेपर दिया, 2 जून को परिणाम आया तो भतीजी का चयन नहीं हुआ। हरप्रसाद ने दिनेश से पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed