फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   BJP has only put people in jail in last 10 years

Bharatpur News: भाजपा ने 10 साल में सिर्फ लोगों को जेल में डाला है

Wed, 10 Apr 2024 03:35 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट मंगलवार को भरतपुर से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में सभा को संबोधित करने डीग जिले के खोह पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा में कहा कि भाजपा ने 10 साल में सिर्फ भाषण दिए, वादे किए, छापे डाले और लोगों को जेल में डाला। जनता 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देखकर समझ गई है कि उनके वादों और गारंटी में कोई दम नहीं है। 2024 का चुनाव बदलाव का चुनाव है। कहा कि जब भाजपा बैकफुट पर होती है तो धर्म, जाति और मजहब की बात करती है।
विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि 2024 का चुनाव बदलाव का चुनाव है। एजेंसियों के दुरुपयोग, संसाधनों के बावजूद भाजपा के उम्मीदवार पिछड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार अच्छे बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे। भाजपा नेताओं के जुमले सुन-सुन के लोग थक चुके हैं, अब वे बदलाव चाहते हैं। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में धर्म-समुदाय की कोई बात नहीं है। जब भाजपा से दस साल की परफॉर्मेंस पर सवाल करते हैं तो वे धर्म, समुदाय और मजहब की बात करते हैं।
विज्ञापन


हमारे घोषणा पत्र में लिखा है कि हम प्रत्येक गरीब परिवार की महिला के खाते में 1 लाख रुपये सालाना डालेंगे। एमएसपी पर कानून बनाएंगे, 30 लाख नौकरियां देंगे, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देंगे। इसमें मजहब की बात कहां है। कहा कि अग्निवीर गलत योजना है। हम आए तो पुरानी व्यवस्था शुरू करेंगे। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। जहां-जहां भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला है, वहां कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed