फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur woman roaming on road with pistol told person encroaching on her land she will shoot him

Bharatpur: सड़क पर कट्टा लेकर घूमती दिखी महिला, जमीन कब्जा करने पहुंचे व्यक्ति को कहा- गोली मार दूंगी

Thu, 14 Mar 2024 08:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 08:49 PM IST
सार

भरतपुर में कोतवाली थाना इलाके के सुभाष नगर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला हाथ में देसी कट्टा लेकर सड़क पर घूमती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Bharatpur woman roaming on road with pistol told person encroaching on her land she will shoot him
हाथ में कट्टा लिए हुए महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में कोतवाली थाना इलाके के सुभाष नगर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला हाथ में कट्टा लेकर सड़कों पर घूमती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद किया है। जब एक व्यक्ति अपनी जमीन पर कब्जा लेने गया तो, पड़ोस में रहने वाली महिला कट्टा लेकर सड़क पर उतर आई। उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पूरन सिंह निवासी चौमा शाहपुर थाना फतेहपुर सीकरी यूपी के परिजनों ने बताया कि पूरन सिंह ने 22 साल पहले सुभाष नगर में एक प्लॉट खरीदा था। पूरन सिंह का कुछ साल पहले निधन हो गया। प्लॉट SC का था। इसलिए उसकी रजिस्ट्री नहीं हुई। उन्होंने जमीन मालिक हरिदास से एग्रीमेंट साइन करवा लिया था। अब वह जमीन पर अपना मकान बनाना चाहते हैं, जिसको लेकर आज वह अपनी जमीन पर गए तो, पड़ोस में रहने वाले टिकम और उसकी पत्नी प्लॉट पर अपना हक जताने लगे। जब पूरन के लड़के ने जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश की, तो टिकम की पत्नी घर से कट्टा निकाल लाई और गोली मारने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन


तब वहां मौजूद पूरन का एक परिजन महिला का वीडियो बनाने लगा। तभी महिला कट्टे को छुपाकर वहां से चल दी लेकिन, वीडियो में महिला के हाथ में कट्टा दिखाई दे रहा है। उसके बाद पूरन के परिजन कोतवाली थाने आये। तब पुलिस ने टिकम और पूरन के परिजनों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed