{"_id":"64c0cf4f4139fc13a900a797","slug":"bharatpur-victim-s-relatives-became-policemen-to-catch-kidnappers-in-bharatpur-know-what-happened-next-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: भरतपुर में किडनैपर्स को पकड़ने के लिए पुलिस वाले बने पीड़ित के रिश्तेदार, जानिए फिर क्या हुआ आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: भरतपुर में किडनैपर्स को पकड़ने के लिए पुलिस वाले बने पीड़ित के रिश्तेदार, जानिए फिर क्या हुआ आगे
Wed, 26 Jul 2023 01:16 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:16 PM IST
सार
भरतपुर में किडनैपर के चंगुल से पीड़ित को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने उसके रिश्तेदार होने का ढोंग किया। उसके बाद पांच लाख रुपये की फिरौती की रकम लेने आए दो किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भरतपुर में पुलिस ने पीड़ित का रिश्तेदार बनकर उसे किडनैपर्स के चंगुल से छुड़वाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले की कामां थाना पुलिस ने एक युवक की फिरौती की रकम लेने आये दो किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया है। किडनैपर्स ने युवक को किडनैप कर उसके पिता से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। युवक का पिता जब फिरौती देने गया तो उसके साथ पुलिसकर्मी भी थे। जैसे ही किडनैपर्स पैसे लेने आए तभी पुलिस ने दो किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भरतपुर जिले के कामां थाना अधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि 24 जुलाई को खुर्शीद निवासी पालड़ी गांव ने एक मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसका बेटा आशिक मोटरसाइकिल से शाम करीब पांच बजे कामां से घर आ रहा था। आशिक नंदेरा गांव की नहर पर पहुंचा ही था कि वहां पांच से छह बदमाशों ने आशिक को रोका। उस पर हथियार अड़ाकर एक सफेद रंग की गाड़ी में उसका अपहरण कर ले गए। किडनैपर आशिक की मोटरसाइकिल भी साथ ले गए।
विज्ञापन
किडनैपरों ने आशिक के फोन से उसके पिता को फोन किया। आशिक को छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पांच लाख रुपये नहीं देने पर आशिक को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद खुर्शीद सुबह कामां थाने पहुंचा। पुलिस को घटना की शिकायत दी। आरोपियों ने खुर्शीद को पैसे देने के लिए अलवर जिले में रामगढ़ के जंगल में बुलाया। खुर्शीद के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। जैसे ही किडनैपर पैसे लेने आए तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने आशिक के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने आशिक को किडनैपर के चंगुल से छुड़ा लिया।
विज्ञापन