फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Fair Row: Traders Reject Awards, Demand Jaswant Cattle Fair Extension Until Dhanteras

भरतपुर: पशु मेले की अवधि पर तकरार, सम्मान लेने से व्यापारियों ने किया इनकार, मेला धनतेरस तक बढ़ाने की मांग

Mon, 26 Oct 2026 09:00 AM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 09:00 AM IST
सार

जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले के समापन समारोह में अवधि बढ़ाने को लेकर विवाद सामने आया। जिला प्रशासन ने मेला 31 अक्टूबर तक बढ़ाने की मंजूरी दी, लेकिन दुकानदारों और झूला संचालकों ने धनतेरस तक मेला चलाने की मांग की है।

विज्ञापन
Bharatpur Fair Row: Traders Reject Awards, Demand Jaswant Cattle Fair Extension Until Dhanteras
भरतपुर के जसवंत प्रदर्शनी मेले में हंगामा

विस्तार

भरतपुर के जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले का समापन समारोह एडीएम प्रशासन राजीव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं मेला अवधि बढ़ाने को लेकर दुकानदारों और झूला संचालकों की नाराजगी भी सामने आई। व्यापारियों ने मेले को धनतेरस तक बढ़ाने की मांग करते हुए मेला प्रशासन की ओर से दिया जाने वाला सम्मान लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


31 अक्टूबर तक मेला बढ़ाने की मंजूरी्र
समापन समारोह के दौरान मेला अधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से मेले की अवधि छह दिन बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक किए जाने की जानकारी दी। हालांकि मेले में दुकानें लगाने वाले व्यापारियों और झूला संचालक फिरोज खान और राहुल चौधरी समेत कई व्यापारियों ने इस निर्णय पर असंतोष जताया। उनका कहना था कि मेले में ऊंची बोली लगाकर महंगे किराए पर प्लॉट लिए गए हैं। ऐसे में सीमित अवधि में खर्च निकालना मुश्किल हो सकता है। व्यापारियों ने मांग की कि मेले की अवधि धनतेरस तक बढ़ाई जाए, ताकि उन्हें कारोबार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन


पंचायती चुनाव के चलते अवधि बढ़ाने में परेशानी
व्यापारियों की मांग पर जिला प्रशासन की ओर से पंचायती चुनाव के चलते धनतेरस तक मेले की अवधि बढ़ाने में परेशानी होने की बात कही गई। प्रशासन ने फिलहाल 31 अक्टूबर तक ही मेले के आयोजन की मंजूरी दी है। इस फैसले से नाराज कई दुकानदारों और झूला संचालकों ने सम्मान समारोह में सम्मान लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज उपसरपंच का चुनाव: सुबह 10 बजे बैठक, 11 बजे तक नामांकन, जरूरत पड़ी तो दोपहर 12 से 1 बजे के बीच मतदान


कृषि विभाग की प्रदर्शनी को मिला पहला स्थान
व्यापारियों की नाराजगी के बावजूद समारोह में सम्मान कार्यक्रम जारी रहा लेकिन झूले संचालक और व्यापारी सम्मान समारोह कार्यक्रम से बाहर निकलकर आ गए और कुर्सियां खाली हो गईं। विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगाई गई प्रदर्शनी में कृषि विभाग को पहला स्थान मिला।

जिला कलेक्टर से मिल सकता है प्रतिनिधिमंडल
मेले की अवधि को लेकर व्यापारियों की नाराजगी के बाद अब जिला प्रशासन के समक्ष यह मुद्दा फिर उठ सकता है। संभावना जताई जा रही है कि व्यापारी प्रतिनिधिमंडल जिला कलक्टर से मुलाकात कर मेले को धनतेरस तक बढ़ाने की मांग रख सकता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन व्यापारियों की मांग पर क्या निर्णय लेता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed