फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Two women disguised as beggars stole jewellery worth lakhs in Ucchain

Bharatpur: उच्चैन में दो महिलाओं ने भिखारी के भेष में लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में हुईं कैद

Wed, 13 Nov 2024 09:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 13 Nov 2024 09:55 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में महिलाओं की तस्वीरें कैद हुई हैं, लेकिन पुलिस अब तक चोरों का पता लगाने में नाकाम रही है। इस घटना में डेढ़ तोला सोना, चांदी के गहने और 10 हजार रुपये नगद की चोरी हुई है। 

विज्ञापन
Bharatpur: Two women disguised as beggars stole jewellery worth lakhs in Ucchain
घर में बिखरा सामान और कैमरे में कैद महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में दिनदहाड़े दो महिलाएं भिखारी के भेष में घर के अंदर घुसीं और लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब घर की महिलाएं नोहरे में नहाने और कपड़े धोने के लिए बाहर गईं थीं। 

विज्ञापन


मानसिंह नामक व्यक्ति ने बताया कि वह और उनका भतीजा बगल एक ही मकान में रहते हैं। इसी दौरान चार महिलाएं भिखारी का भेष रखकर गांव में आईं और घर-घर जाकर भीख मांगने लगीं। इनमें से दो महिलाएं मानसिंह के घर भी आईं और चबूतरे पर बैठकर खाना खाया। काफी देर तक घर के चबूतरे पर बैठने के बाद, दोनों महिलाएं जबरन घर में घुस गईं और कमरे के ताले तोड़कर गहनों से भरे बक्से और अलमारी का ताला तोड़ लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी करने के बाद, दोनों महिलाएं सभी गहनों को निकालकर घर की सीढ़ियों में रखी डिब्बियों में फेंक आईं। जब घर की महिलाएं नहाकर घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी मानसिंह और बुगल को दी।


घटना के बाद, जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि दोनों महिलाएं घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। चोरों ने मानसिंह के घर से डेढ़ तोला सोने की बिजली, अंगूठी, चांदी के गहने, झूमर, झाल, और बुगल के घर से छह अंगूठियां, लर, झाले, पायल और 10 हजार रुपये नगद चोरी किए। इनमें मानसिंह की बेटी के गहने भी शामिल थे। 

घटना के बाद, गांव वालों ने महिलाओं को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। उच्चैन थाना इलाके में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस इन वारदातों पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। 11 नवंबर को भी इलाके के पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाया था, लेकिन पुलिस दो दिन बाद भी चोरों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed