{"_id":"658d923e1ce15fb5570de544","slug":"bharatpur-three-people-arrested-for-cheating-in-the-name-of-selling-corona-vaccine-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: कोरोना वैक्सीन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले 3 लोग गिरफ्तार, आर्मी का स्टेटस लगाकर लोगों को फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: कोरोना वैक्सीन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले 3 लोग गिरफ्तार, आर्मी का स्टेटस लगाकर लोगों को फंसाया
Thu, 28 Dec 2023 08:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/डीग
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Dec 2023 08:50 PM IST
सार
भरतपुर में कोरोना वैक्सीन बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। ये लोग आर्मी का स्टेटस लगाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर से अलग हुए डीग जिले की गोपालगढ़ थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर कोरोना की वैक्सीन बेचने के विज्ञापन डालकर ठगी कर रहे थे। आरोपियों ने अपने मोबाइल में सेना के जवान और थल सेना के जवानों के नाम से प्रोफाइल बनाई हुई थी। आरोपियों के पास से छह फर्जी सिम भी मिली।
विज्ञापन
डीग जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए तीन दिन का अभियान चलाया हुआ है। पुलिस की टीम को सूचना मिली कि पीपल खेड़ा से कैथवाड़ा जाने वाली पक्की सड़क से सीकरी जाने वाले कच्चे रास्ते पर तीन लोग बैठे हुए हैं। जो ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
तीनों से जब पूछताछ की तो एक युवक ने अपना नाम जाकिर (19) निवासी रायबका थाना गोपालगढ़ होना बताया, जिसकी तलाशी ली तो उसके पास उसके एक मोबाइल मिला और दो फर्जी सिम मिली। मोबाइल को चेक किया तो उसने सोशल मीडिया पर आर्मी का स्टेटस लगाया हुआ था। साथ ही सोशल मीडिया पर कोरोना वैक्सीन डिलीवरी के फर्जी विज्ञापन डाले हुए थे।
विज्ञापन
दूसरे युवक ने अपना नाम साहिल (19) निवासी रायबका थाना गोपालगढ़ होना बताया। उसके मोबाइल को चेक किया तो उसने भी सोशल मीडिया पर फर्जी कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी के विज्ञापन डाले हुए थे। सोशल मीडिया पर आर्मी का स्टेटस लगाया हुआ था। तीसरे युवक ने अपना नाम शाहरुख़ (19) निवासी रायबका थाना गोपालगढ़ होना बताया। उसके मोबाइल को चेक किया तो मोबाइल में फर्जी सिम डली हुई थी।
आरोपी के मोबाइल में दो ATM कार्ड लगे थे, जो फर्जी थे। इसके अलावा आरोपी से तीन फर्जी सिम मिली। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी सिम सोशल मीडिया पर कोरोना वैक्सीन बेचने का विज्ञापन डालते हैं और जो भी व्यक्ति उन्हें खरीदना चाहता है उनके साथ ठगी करते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।