फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Thieves broke into the bank's safe and stole more than 9 lakh rupees in cash

Bharatpur News: कोऑपरेटिव बैंक में सेंध, तिजोरी काटकर 9 लाख से ज्यादा नकदी ले गए चोर, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 06 Dec 2024 07:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Dec 2024 07:09 PM IST
सार

भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में भरतपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में चोरों ने तिजोरी तोड़कर 9.16 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। चोरों ने कटर की मदद से जंगला काटकर बैंक में प्रवेश किया और सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए। 

विज्ञापन
Bharatpur: Thieves broke into the bank's safe and stole more than 9 lakh rupees in cash
चोरों ने काटी बैंक की खिड़की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में दी भरतपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुख्य बस स्टैंड हिंडौन रोड पर स्थित बैंक में चोरों ने कटर की मदद से जंगला काटकर अंदर प्रवेश किया और तिजोरी को काटकर 9 लाख 16 हजार रुपये नकदी ले गए। चोरी के बाद जाते-जाते चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ, जब बैंक कर्मचारी सुबह बैंक खोलने पहुंचे। कर्मचारियों ने देखा कि जंगला कटा हुआ है और तिजोरी टूटी हुई पड़ी है। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी सुनील गुप्ता मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर पवन तिवारी ने बताया कि चोरी में कुल 9 लाख 16 हजार रुपये की नकदी गायब हुई है। यह घटना रात के वक्त अंजाम दी गई, जब बैंक परिसर सुनसान था। चोरों ने न केवल तिजोरी को काटा, बल्कि सीसीटीवी की डीवीआर निकालकर  अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में टीमें जुटाई गई हैं। 

बैंक जैसी सुरक्षित जगह पर इतनी बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed