फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Theft of Rs 8 lakh from Cooperative Bank revealed, three accused from Haryana arrested

Bharatpur: कोऑपरेटिव बैंक से 8 लाख की चोरी का खुलासा, हरियाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल में रची गई थी साजिश

Mon, 16 Dec 2024 08:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 16 Dec 2024 08:00 PM IST
सार

भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र में कोऑपरेटिव बैंक से 8 लाख 14 हजार 200 रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने जेल में योजना बनाई और गूगल से जानकारी जुटाकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Bharatpur: Theft of Rs 8 lakh from Cooperative Bank revealed, three accused from Haryana arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र स्थित दी कोऑपरेटिव बैंक में 5-6 दिसंबर की मध्यरात्रि को हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में हरियाणा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बैंक का जंगला और तिजोरी काटकर 8 लाख 14 हजार 200 रुपये की चोरी की थी। पुलिस ने घटना में उपयोग की गई एक ईको गाड़ी भी बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआत में साइबर सहयोग से ठोस सबूत नहीं मिले, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक ईको गाड़ी की पहचान की गई, जिसका रजिस्ट्रेशन हरियाणा के जींद का निकला। स्थानीय स्पेशल टीम ने जींद और करनाल पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन


जेल में बना प्लान, गूगल से जुटाई जानकारी
गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड अमित उर्फ टाकन (जींद), मक्खन (करनाल), और वतन महाजन (जींद) शामिल हैं। तीनों आरोपियों की मुलाकात हरियाणा की जेल में हुई थी। जेल में ही उन्होंने बैंक चोरी की योजना बनाई और बाहर निकलने के बाद गूगल पर बैंकों की जानकारी जुटाई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दी कोऑपरेटिव बैंकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होते, इसलिए वे इन्हें टारगेट करते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
अमित उर्फ टाकन इस मामले का मास्टरमाइंड पहले भी 6 कोऑपरेटिव बैंकों में चोरी कर चुका है और जेल जा चुका है। मक्खन इसके खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 9 नकबजनी के हैं। भुसावर बैंक में तिजोरी काटने का काम मक्खन ने ही किया था। वतन महाजन इस पर मारपीट का एक मामला दर्ज है।  


पुलिस कार्रवाई जारी
पुलिस ने चोरी की रकम बरामद करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना में शामिल आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सफलता से यह स्पष्ट हुआ है कि संगठित अपराध को रोकने के लिए बेहतर निगरानी और सुरक्षा उपायों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed