फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Stone pelting between two sides over Tajia leadership police detained 28 people

Bharatpur: ताजिया के नेतृत्व को लेकर दो पक्षों में पथराव, 28 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 30 Jul 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 10:12 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर जिले में ताजिया के नेतृत्व को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। ऐसे में पुलिस ने 28 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Bharatpur Stone pelting between two sides over Tajia leadership police detained 28 people
पुलिस हिरासत में लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक समुदाय के दो पक्षों में ताजिया की अगुवाई को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने 28 लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया है।

विज्ञापन


झगड़ा मथुरा गेट थाना इलाके के मछली मोहल्ला में हुआ। शनिवार को ताजिया का जुलूस निकाला गया था। जुलूस की हर साल अगुवाई मछली मोहल्ले के लोगों द्वारा बनाये ताजिया के द्वारा की जाती है। मछली मोहल्ले के दो पक्ष चाहते हैं की, वह ताजिया का नेतृत्व करें, जिसको लेकर कल ताजिया निकालने के दौरान सोहेल और तालिब नाम के युवकों का झगड़ा हो गया। उसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों का समझौता करवा दिया।
विज्ञापन


रविवार को तालिब और साबिर ने मिलकर सोहेल को पीट दिया, जिसके बाद सोहेल अपने घर गया और परिजनों को घटना के बारे में बताया। जब सोहेल के परिजन तालिब और साबिर के घर उल्हाना देने गए तो, तालिब और साबिर के परिजनों ने सोहेल के परिवार पर पथराव कर दिया। घटना में सोहेल के हाथ में चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता जैसे ही पुलिस को लगा तभी काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और मछली मोहल्ले से 28 लोगों को शांति भंग की धारा 151 में हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर मछली मोहल्ले के बाहर पुलिस तैनात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed