{"_id":"64e21773355ddbc47905a2ba","slug":"bharatpur-six-feet-long-python-came-out-in-the-vegetable-market-there-was-a-stampede-among-the-people-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सब्जी बाजार से निकला छह फिट लंबा अजगर, लोगों में मची भगदड़, दो युवकों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सब्जी बाजार से निकला छह फिट लंबा अजगर, लोगों में मची भगदड़, दो युवकों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
Sun, 20 Aug 2023 07:09 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 20 Aug 2023 07:09 PM IST
सार
भरतपुर के सेवर सब्जी बाजार में कुछ अनोखा देखने को मिला। जब मंड़ी में सब्जी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी, उसी दौरान सब्जी बाजार से छह फिट लंबा अजगर निकलकर बाहर आया। जिसको देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। दो युवकों ने हिम्मत दिखाकर अजगर को पकड़ा।
विज्ञापन
अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में अचानक से एक 6 फुट लंबा अजगर निकल आया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और सब्जी बाजार में भगदड़ मच गई, लेकिन वहां मौजूद दो युवकों ने आगे आकर अजगर को पकड़ा और उसे एक कट्टे में डालकर अजगर को केवलादेव नेशनल पार्क में छोड़ दिया।
विज्ञापन
दरअसल, घटना कस्बे के सब्जी बाजार की है। रविवार को सब्जी बाजार खुला हुआ था। सब्जी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। अचानक सब्जी बाजार में छह फिट लंबा अजगर सांप निकल आया और इधर उधर भागने लगा। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। अगजर के भागने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। तब भीड़ में मौजूद दो युवक अशोक और सोनू ने वन विभाग को फोन किया। लेकिन फोन नहीं लगा। जिसके बाद सोनू और अशोक ने खुद ही अजगर को पकड़ा और उसे एक कट्टे में डाला। जिसके बाद वह अजगर को लेकर केवलादेव घना पक्षी विहार पहुंचे। वहां अजगर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बारिश से अजगर और सांप के बिलों में भरा पानी
इन दिनों बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। जिसके कारण सांप और अजगर के बिल भी पानी से लबालब हो चुके हैं। बिलों में पानी भरे होने के कारण अजगर और सांप अपने बिलों में नहीं जा पा रहे। इसलिए वे कही भी घूम रहे हैं।
विज्ञापन