फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Silicosis patient died while being taken in an ambulance relatives says died due to lack of oxygen

Bharatpur: एंबुलेंस में ले जाते समय सिलिकोसिस मरीज की मौत, परिजन बोले- ऑक्सीजन की कमी के कारण तोड़ा दम

Sun, 30 Jul 2023 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 09:56 PM IST
सार

भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में एक सिलिकोसिस मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज की ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है। मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर किया गया था।

विज्ञापन
Bharatpur Silicosis patient died while being taken in an ambulance relatives says died due to lack of oxygen
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में रविवार को सिलिकोसिस मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज की ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है। मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर किया गया था। जब मरीज को जब वार्ड से एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था, उस वक्त ऑक्सीजन सिलेंडर से गैस खत्म हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक ब्रजेश के बड़े भाई राजेश ने बताया कि ब्रजेश उम्र 35 साल निवासी खेड़ली ब्राह्मण थाना भुसावर बिल्डिंग में मजदूरी का काम करता था, जिससे पत्थर और सीमेंट सांस में जाने से उसे फेंफड़ों में सिलिकोसिस की बीमारी हो गई। ब्रजेश का इलाज चल रहा था। रविवार सुबह उसकी अचानक ज्यादा तबीयत खराब हुई, तो उसे सात बजे आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन हालात ज्यादा खराब होने के कारण उसे डॉक्टर ने टीबी वार्ड से जयपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ब्रजेश को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उसे ऑक्सीजन लगी हुई थी। ब्रजेश को जयपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस में लाया जा रहा था। जब ब्रजेश को स्ट्रैचर से लिफ्ट में लाया जा रहा था, उसने कहा था कि उसे ठीक से सांस नहीं आ रही। ब्रजेश के परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि सिलेंडर में गैस है। तबीयत ख़राब होने के कारण उन्हें ऐसा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही ब्रजेश को अस्पताल की बिल्डिंग के गेट पर लाया गया, तभी उसने लंबी हिचकी ली और दम तोड़ दिया। तुरंत ब्रजेश को इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्रजेश के परिजनों का कहना है कि उसकी मौत ऑक्सीजन सिलेंडर में गैस ख़त्म होने की वजह से हुई है। अस्पताल के कर्मचारियों को कहा गया था की, सिलेंडर में गैस नहीं है, लेकिन उन्होंने उनकी बात पर गौर नहीं किया।


परिजनों के आरोप के बाद ब्रजेश के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। डॉक्टर रामदत्त शर्मा ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी, उसको जयपुर रेफर किया गया था। जयपुर ले जाने के दौरान एंबुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान मरीज की मौत हुई है। परिजनों का आरोप गलत है, अगर ऐसा परिजन आरोप लगा रहे हैं तो उसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed