फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Rajasthan's youngest MP Sanjana Jatav became a member of the Water Resources Standing Committee

Bharatpur News: राजस्थान की सबसे युवा सांसद संजना जाटव को मिली नई जिम्मेदारी, बधाई देने वालों का लगा तांता

Sat, 28 Sep 2024 07:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 28 Sep 2024 07:41 PM IST
सार

राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव को लोकसभा और राज्यसभा की 31 सांसदों वाली संसदीय स्थायी समिति 'जल संसाधन समिति' का स्थायी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष राजीव प्रताप रुडी हैं।

विज्ञापन
Bharatpur: Rajasthan's youngest MP Sanjana Jatav became a member of the Water Resources Standing Committee
सांसद संजना जाटव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव को लोकसभा और राज्यसभा के 31 सांसदों वाली संसदीय स्थायी समिति ‘जल संसाधन समिति’ का  स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। सदस्य नियुक्त होने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस समिति के अध्यक्ष सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी बने हैं। जिन्होंने शुक्रवार को अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला है। सांसद संजना का कहना है मुझे समिति ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन ईमानदारी से करूंगी।

विज्ञापन


सांसद संजना जाटव ने बताया कि में लगातार क्षेत्र में पानी की समस्या को संसद में उठने का कार्य कर रही थीं। यही वजह है कि जल संसाधन समिति का स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। इस समिति के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र और राजस्थान में पानी की समस्या से अवगत कराने का कार्य करूंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल संसाधन समिति संसद की स्थायी समितियों में से एक है जिसके अन्तर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प के कार्य है। समिति का कार्य संबंधित मंत्रालय को मार्गदर्शन प्रदान करना समिति का मूल कार्य है। समिति विभिन्न अनुदान मांगों पर विचार करने के साथ ही उस पर रिपोर्ट बनाती है। साथ ही समिति उन बिलों की भी जांच करती है जिनमें समिति को संदर्भित किया जाता है। समिति के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं आती हैं, जिनका कार्यान्वयन और भविष्य की योजनाओं की प्लानिंग भी इसके द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए सांसदों में चार महिलाएं सबसे कम उम्र की हैं। इनमें से एक नाम है संजना जाटव। संजना को भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मैदान में उतारा था। पूरे दमखम से चुनाव लड़ा और भाजपा के रामस्वरूप कोली को करीब 50 हजार वोट से हरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed