फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Wife and son accuse Vishvendra Singh in property dispute of royal family

Bharatpur: विश्वेंद्र सिंह पर पत्नी-बेटे का पलटवार, बोले- सब बेच दिया, मोती महल बचा है, इसे नहीं बिकने देंगे

Sun, 19 May 2024 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 May 2024 10:39 PM IST
सार

भरतपुर के राजपरिवार के प्रॉपर्टी विवाद में विश्वेंद्र सिंह के आरोपों के बाद अब उनकी पत्नी और बेटा भी खुलकर सामने आ गए हैं। प्रॉपर्टी के इस विवाद में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन
Bharatpur News: Wife and son accuse Vishvendra Singh in property dispute of royal family
आरोपों पर अपना पक्ष रखते दिव्या सिंह और अनिरुद्ध सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के राजपरिवार का प्रॉपर्टी विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह के लगाए अत्याचार के आरोपों पर अब उनकी पत्नी और बेटे खुलकर सामने आए। मां-बेटे ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं वो सरासर गलत हैं। पूरी तरह से बकवास हैं। इतना ही नहीं विश्वेंद्र सिंह की पत्नी ने दिव्या सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि तीन साल से मैं चुप हूं, अगर मैंने मुंह खोला तो बात सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, बेटे अनिरुद्ध ने भी पिता के आरोपों पर पलटवार करते हुए कि उन्होंने घर के कारपेट तक बचे दिए हैं, अब चाहे कुछ भी हो जाए हम मोती महल बिकने नहीं देंगे। मोती महल मां दिव्या रानी के नाम है और उनके नाम से पट्टा भी है। पिता ने फर्जी सिग्नेचर कराकर सारी प्रॉपर्टी पहले ही बेच दी है, अब एक मोती महल बचा है इसे भी बेचना चाहते हैं
विज्ञापन


ये है मामला
पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे पर अत्याचार करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उनको घर से निकाल दिया गया है। उनको भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता है। इन आरोपों के साथ विश्वेंद्र सिंह ने एक प्रार्थना पत्र उपखंड अधिकारी भरतपुर को दिया था। इस पत्र में उन्होंने हर महीने पांच लाख रुपये भरण पोषण के लिए दिलाने की बात भी कही गई थी। ये पत्र उन्होंने बीते मार्च में दिया था, लेकिन मामले का खुलासा अब हुआ है। इसके बाद से ही सारा विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे अनिरुद्ध सिंह ने पिता की बातों को झूठा बताते हुए कहा कि वो सिर्फ उन्हें और उनकी मां को बदनाम कर रहे हैं। अनिरुद्ध ने पिता पर ही प्रॉपर्टी बेचने के आरोप लगाए। अनिरुद्ध ने कहा कि पिता विरासत बेच रहे हैं। 1995 के बाद से लगातार प्रॉपर्टी बेची गई है।


वहीं, पत्नी दिव्या सिंह ने कहा कि इस मामले में अब जब एसडीएम निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं, तो उन्होंने मीडिया में यह प्रकरण लीक किया है। उन्होंने कहा मेरे साथ 33 साल से अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी जायदाद की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed