फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Uncle and his relatives shot nephew dead for land

Bharatpur News: जमीन के लिए चाचा ने करा दी भतीजे की हत्या, रिश्तेदारों के साथ घर में घुसकर मारी गोली

Sat, 04 May 2024 08:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 May 2024 08:17 PM IST
सार

जमीन को लेकर चल रहे विवाद में राजीनामा होने के बाद चाचा ने वारदात को अंजाम दिया। चाचा और उसके रिश्तेदारों ने घर में घुसकर फारिंग की। जो कोई भी भतीजे को बचाने आया तो उसको लाठी-डंडों से पीटते रहे।

विज्ञापन
Bharatpur News: Uncle and his relatives shot nephew dead for land
घटना के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर संभाग के डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने अपने साढ़ू और उसके बच्चों के साथ मिलकर अपने ही भतीजे की हत्या करवा दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के परिवार और उसके चाचा के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका राजीनामा भी हो चुका था।

विज्ञापन


घटना कुम्हेर के उसरानी गांव की है। मृतक के भाई वीरी सिंह ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि उसके चाचा सदन सिंह और उसके परिवार का जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। दोनों में राजीनामा हो गया। 4 मई सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर सदन सिंह का साढ़ू सुखबीर निवासी उसरानी गांव वीरी सिंह के घर आया और वीरी सिंह से कहा तुमने मेरे बगैर सदन सिंह से कैसे राजीनामा कर लिया। राजीनामा मेरे हिसाब से होगा। वीरी सिंह ने सुखबीर से कहा कि हमारा आपस का झगड़ा था हमने आपस में बैठकर राजीनामा कर लिया। तुम्हें इससे क्या परेशानी है।
विज्ञापन


घर में घुसकर मारी युवक को गोली
इस पर सुखबीर गाली गलौच करने लगा और धमकी देकर गया कि मैं तुम्हे देख लूंगा। उसके बाद वह दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर दो गाड़ियां घर के बाहर आकर रुकीं, जिसमें सुखबीर अपने तीन बेटे मोरध्वज, पिंटू, हरिओम, टिंकू सदन और उसके लड़के सोनवीर, लवकुश कपिल सहित चार अन्य लोग वीरी सिंह के घर आए। सभी लोगों के लाठी, डंडे, कट्टा था। घर में घुसते ही सुखबीर के बेटे हरिओम ने मेरे छोटे भाई वीरपाल पर फायर कर दिया। वीरपाल के सीने में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद पिंटू, रिंकू सहित सभी लोग फायर करने लगे। हमने वीरपाल को बचाने की कोशिश की तो सभी ने लाठी डंडों से हमारे परिवार पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुन जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी लोग अपनी गाड़ियों से फरार हो गए। उसके बाद वीरपाल को तुरंत कुम्हेर के अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed