फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Two accused arrested with five illegal pistols

Bharatpur News: पांच अवैध पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एमपी के खरगोन से लाए थे हथियार

Tue, 09 Apr 2024 08:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 09 Apr 2024 08:06 PM IST
सार

आरोपी मध्य प्रदेश के खरगोन से अवैध हथियार लेकर आये थे। आरोपियों से पूछताछ में कुछ स्थानीय आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
Bharatpur News: Two accused arrested with five illegal pistols
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले की DST टीम साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पांच पिस्टल बरामद की गई हैं। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस ने पांच 32 बोर के पिस्टल जब्त किए हैं। 8 अप्रैल को सूचना मिली कि कोतवाली थाना इलाके के बाबरिया बस्ती के पास रेलवे लाइन और जिंदल अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़क के बीच खाली जगह पर दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के पास दो बैग थे। उनकी तलाशी ली तो ट्रॉली बैग में तीन पिस्टल मिलीं। पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 2 पिस्टल मिली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के नाम धर्मेंद्र हैं। एक आरोपी लांकि थाना कुम्हेर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी बरताई थाना कुम्हेर जिला डीग का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश के खरगोन से अवैध हथियार लेकर आये थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में कुछ स्थानीय आरोपियों का नाम सामने आया है। उनकी पुलिस जांच कर रही है। देवा करीली नाम का व्यक्ति मामले में वांछित हैं। पुलिस उसकी गिरफ़्तारी के प्रयास कर रही है। इस मामले में सिर्फ पिस्टल जब्त की गई है। आरोपियों से कार्टेज जब्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed