{"_id":"66430690e0bd67a5990c0661","slug":"bharatpur-news-the-accused-of-witchcraft-burnt-the-minor-in-the-field-lured-her-for-marriage-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: जादू-टोना करने वाले आरोपियों ने नाबालिग को खेत में जलाया, शादी के लिए फुसलाकर लाए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: जादू-टोना करने वाले आरोपियों ने नाबालिग को खेत में जलाया, शादी के लिए फुसलाकर लाए थे
Tue, 14 May 2024 12:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 14 May 2024 12:07 PM IST
सार
जिले की गहनौली थाना पुलिस ने नाबालिग की हत्या कर उसके शव को जलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के जादू-टोना करने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर की गहनौली थाना पुलिस ने नाबालिग की हत्या कर उसके शव को जलाकर सबूत मिटाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मध्यप्रदेश से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर लाए थे, जिसके बाद उसमें से एक व्यक्ति ने नाबालिग से शादी कर ली। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने नाबालिग की हत्या कर उसे गांव के खेत में जला दिया। उधर परिजनों की रिपोर्ट पर मप्र पुलिस भी नाबालिग की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने बताया कि 27 अप्रैल को सूचना मिली थी कि नगला पितु गांव में रामेश्वर, राजेश और रामे भगत ने एक शव को खेत में जलाया है, जिसके बाद पुलिस ने गांव में पूछताछ की और मौके से साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद नाबालिग के बारे में पता चलने पर ठेमी पुलिस से संपर्क किया गया। मामला सामने आने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आज इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के साथ पूछताछ में पता चला है कि तीनों ही जादू-टोने का काम करते थे। मामले में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है। मप्र के नरसिंहपुर की ठेमी पुलिस भी मामले में आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन