फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Speeding car went out of control and fell into a pit, one dead, two injured in the accident

Bharatpur News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, हादसे में एक की मौत, दो घायल

Tue, 21 May 2024 02:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 02:47 PM IST
सार

भरतपुर के मांसलपुर रोड पर सोमवार देर रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे से कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सभी कार सवार करौली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Bharatpur News: Speeding car went out of control and fell into a pit, one dead, two injured in the accident
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गढ़ी बाजना थाना इलाके में मांसलपुर रोड पर कोट की पुलिया पर सोमवार देर रात  एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग करौली जिले के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची गढ़ी बाजना थाना पुलिस ने घायलों को बसेड़ी (धौलपुर) के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को भी बसेड़ी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


एसएचओ हीरालाल मीणा ने बताया कि सोमवार देर रात करौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार कोट की पुलिया पर अनियंत्रित हो गई और लहराते हुए पलटी खाकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार करौली के बदनपुरा निवासी दशरथ सिंह (36) पुत्र भागसिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके साथी करौली निवासी राजेश (40) पुत्र श्योदान सिंह और सपोटरा के डूडीपुरा निवासी नरेंद्रसिंह (46) पुत्र नंदसिंह जादौन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना भिजवाई गई है। मृतक दशरथ सिंह का मंगलवार सुबह बसेड़ी सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed