फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Son attacked mother with an axe, condition critical

Bharatpur News: पैसों के लिए मां की जान का दुश्मन बना बेटा, खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

Tue, 15 Apr 2025 12:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 15 Apr 2025 12:09 PM IST
सार

वारदात के बाद आरोपी बेटा सनी फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है। पड़ोसियों के अनुसार, मां अपने बेटों को हर महीने 10 हजार रुपये खर्च देती थी और पैसे के लेनदेन को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।

विज्ञापन
Bharatpur News: Son attacked mother with an axe, condition critical
घायल मां को अस्पताल ले जाता छोटा बेटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर शहर में एक बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी लेकर घर से फरार हो गया। मामला थाना मथुरा गेट इलाके में स्थित कोहिनूर होटल के पीछे स्थित ठाकुर गली का है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भरतपुर शहर निवासी रूप कुमारी 40 वर्षीय घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान उसका बड़ा बेटा सनी हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुई घटना के बाद रूप कुमारी तेज आवाज में चिलाई और उसकी छोटी बेटी गोरी रोते हुए बाहर मोहल्ले में भागी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नदी में जीप पलटने से तीन लोग घायल, लौटाना मेले से लौटते वक्त हादसा; ट्रॉमा सेंटर सिरोही रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया और उसका छोटा बेटा घर पहुंच गया। जो उसे अस्पताल ले गया। तब तक उसकी हालत बहुत गंभीर हो गई। घायल महिला को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद एफएसएल की टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 

ये भी पढ़ें-  तेज रफ्तार कार ने बाइक के मारी भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; परिजनों में मची चीख पुकार

मां बेटे का पैसे के लेनदेन को बताया जा रहा है झगड़ा 
पड़ोसियों के अनुसार मां हर महीने अपने दोनों बेटों को दस हजार महीने खर्च के लिए देती थी। उसके पति डोली की मौत दस साल पहले हो गई थी और उसके दोनों बेटे ही आवारा किस्म के हैं। बड़ा बेटा थोड़ा सा सनकी बताया गया। उसको लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed