{"_id":"664611c65c6382846809a27b","slug":"bharatpur-news-sdm-made-payment-of-more-than-rs-89-lakh-without-signing-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: SDM ने बिना साइन किए ही करा दिया 89 लाख से ज्यादा का भुगतान, पंचायती राज विभाग ने थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: SDM ने बिना साइन किए ही करा दिया 89 लाख से ज्यादा का भुगतान, पंचायती राज विभाग ने थमाया नोटिस
Thu, 16 May 2024 07:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 May 2024 07:31 PM IST
सार
पंचायत समिति का अतिरिक्त कार्यभार मिलने के बाद कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना करते हुए SDM सुनीता यादव ने अपने डिजिटल सिग्नेचर नहीं बनवाए।
विज्ञापन
SDM सुनीता यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर संभाग के डीग जिले के पहाड़ी SDM सुनीता यादव ने बिना साइन किए 89 लाख 81 हजार 7 सौ 6 रुपये का भुगतान कर दिया। इसको लेकर नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि SDM के पास कामां पंचायत समिति के प्रधान का अतिरिक्त कार्यभार है। उन्होंने कहने के बाद भी अपने डिजिटल सिग्नेचर नहीं बनवाए। भुगतान का समय आया तो उन्होंने पूर्व विकास अधिकारी के जरिए करवा दिया।
विज्ञापन
8 अक्टूबर 2023 को पहाड़ी SDM सुनीता यादव के लिए कामां पंचायत समिति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उन्होंने डीग कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना करते हुए अपने डिजिटल सिग्नेचर नहीं बनवाये। इस कारण 89 लाख 81 हजार 7 सौ 6 रुपये का अनियमित भुगतान किया गया। पूर्व विकास अधिकारी देशवीर सिंह को SDM ने भुगतान करने को कहा। ये भुगतान पूर्व विकास अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से करवाया गया।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के मुख्य सचिव रवि जैन ने 22 मार्च 2024 को कार्यवाहक विकास अधिकारी सुनीता यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें करीब 90 लाख रुपये के पेमेंट में अनियमितता का जवाब मांगा गया था। उक्त मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हुए सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत की थी। इसमें पूर्व विकास अधिकारी देशवीर सिंह सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
जांच में कार्यवाहक विकास अधिकारी और SDM पहाड़ी सुनीता यादव को सीसीए रूल्स 1958 के नियम 16 के तहत वित्तीय अनियमितताओं में दोषी माना है, देशवीर सिंह पूर्व विकास अधिकारी, अंकुर गुप्ता रोकड़िया, सतवीर सहायक लेखाधिकारी, वहीं तीन रिटायर्ड कर्मचारियों के विरुद्ध नियम 17 में कार्रवाई की जाएगी।