फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Police swung into action after a decapitated body was found, deceased could not be identified

Bharatpur News: युवक की सिर कटी लाश मिलने से पुलिस हरकत में, अब तक पता नहीं चला कौन है मृतक

Sat, 23 Mar 2024 07:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 07:37 PM IST
सार

सेवर थाना क्षेत्र में CJI कॉलेज के पास एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। माना जा रहा है कि देर रात घटना को अंजाम दिया गया होगा।

विज्ञापन
Bharatpur News: Police swung into action after a decapitated body was found, deceased could not be identified
घटनास्थल पर मौजूद एफएसएल और पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में CJI कॉलेज के पास एक युवक का सिर कटा शव मिला है। शव से करीब 20 मीटर दूर उसकी गर्दन पड़ी हुई थी। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है।  FSL की टीम और डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की टीम घटनास्थल की छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि कल देर रात ही घटना को अंजाम दिया गया होगा।

विज्ञापन


आज सवेरे जब स्थानीय लोग सेक्टर 13 की तरफ गए तो वहां एक युवक का सिर कटा शव पड़ा था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सेवर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और  FSL की टीम तथा डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर कुछ कपड़े, शराब की खाली बोतल, पानी की बोतल, खाली डिस्पोजल ग्लास, सिगरेट का खाली पैकेट मिला है। FSL की टीम ने मौके पर से सभी सबूत जुटा लिए हैं। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही उसके पास से ऐसा कुछ मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed