{"_id":"667fda1a103b76eae80d72e0","slug":"bharatpur-news-pickup-returning-after-visiting-khwaja-sharif-overturns-two-year-old-child-dies-seven-injure-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: ख्वाजा शरीफ के दर्शन करके लौट रही पिकअप पलटी, दो साल के बच्चे की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: ख्वाजा शरीफ के दर्शन करके लौट रही पिकअप पलटी, दो साल के बच्चे की मौत, सात घायल
Sat, 29 Jun 2024 03:25 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:25 PM IST
सार
अजमेर में ख्वाजा शरीफ की दरगाह से लौट रहे लोगों की पिकअप पलटने से दो साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई और 7 से ज्यादा लोग हुए घायल हो गए। पिकअप में कुल 15 लोग सवार थे और आगरा से दर्शन करने अजमेर गए थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक चलती पिकअप का अचानक टायर फट गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में 7 लोग घायल हो गए। सभी लोग आगरा के रहने वाले हैं। पिकअप में कुल 15 लोग सवार थे। बाकी के 7 लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
घायलों ने बताया कि वह आगरा में बोदला सेक्टर 4 के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार पिकअप में अजमेर ख्वाजा शरीफ के दर्शन करने के लिए गया था। वह कल रात को ही वहां से आगरा के लिए निकले थे। तभी लुधावई टोल प्लाजा के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित हो गई और, सड़क किनारे जाकर पलट गई।
विज्ञापन
पिकअप में एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। पिकअप पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीर रुके और उन्होंने सेवर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 2 साल के अंशु को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी 7 घायलों का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन