{"_id":"667197b5682f6f41e603e53e","slug":"bharatpur-news-pahari-police-station-arrested-the-rewarded-cow-smuggler-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार, तीन राज्यों में दर्ज हैं 29 मुकदमे, 15 हजार गायों की करवा चुका हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार, तीन राज्यों में दर्ज हैं 29 मुकदमे, 15 हजार गायों की करवा चुका हत्या
Tue, 18 Jun 2024 07:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:50 PM IST
सार
कुख्यात गौ तस्कर ने चार साल पहले भी पहाड़ी थाने की टीम पर हमला किया था। हमले में ASI सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
घायल तस्कर को लागा गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग जिले के पहाड़ी थाना पुलिस ने एक कुख्यात गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर गौ तस्करी के 29 मुकदमे दर्ज हैं। पहाड़ी पुलिस ने आरोपी पर दो हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी डीग जिले के गोपालगढ़, सीकरी, नगर, खोह, कामां, सहित अलवर जिले के पिनगांव थाना, हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से वांछित है।
विज्ञापन
पहाड़ी थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि आरोपी फारुख (55) निवासी घटमीका कुख्यात गौ तस्कर है। आरोपी ने 4 साल पहले भी पहाड़ी थाने की टीम पर हमला किया था। हमले में ASI सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी गौ तस्करी के दौरान पुलिस पर हमला करने का आदी है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। भागते हुए वो गिर गया और पत्थरों से टकरा कर उसके पैर में चोट लग गई। उसे पहाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह अभी तक करीब 15 हजार गायों की हत्या करवा चुका है। फिलहाल घायल अवस्था में आरोपी को भरतपुर संभाग मुख्यालय के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका पुलिस कस्टडी में इलाज जारी है।