{"_id":"667a9dfe35c001135a008c6e","slug":"bharatpur-news-naxalites-held-four-hostage-in-odisha-one-person-from-bharatpur-also-included-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: नक्सलियों ने चार को बनाया बंधक, भरतपुर का एक व्यक्ति भी शामिल, छोड़ने के एवज में मांगे डेढ़ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: नक्सलियों ने चार को बनाया बंधक, भरतपुर का एक व्यक्ति भी शामिल, छोड़ने के एवज में मांगे डेढ़ करोड़
Tue, 25 Jun 2024 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:08 PM IST
सार
सामदीका का रहने वाला फैसल उड़ीसा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता है। वो जल जीवन मिशन के तहत उड़ीसा के जंगलों में पाइप लाइन डालने के लिए गया था।
विज्ञापन
बंधक बनाए गए युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उड़ीसा के नक्सलियों ने चार लोगों को बंधक बनाकर उन्हें छोड़ने के एवज में डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी। बंधक बनाए गए लोगों में एक व्यक्ति डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके का रहने वाला है। नक्सलियों ने चारों लोगों को धमकी दी है कि अगर इसके बारे में पुलिस को सूचना दी तो वो उन्हें जान से मार देंगे।
विज्ञापन
व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि पहाड़ी थाना इलाके के सामदीका का रहने वाला फैसल उड़ीसा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता है। वो जल जीवन मिशन के तहत उड़ीसा के जंगलों में पाइप लाइन डालने के लिए अपने साथी के साथ खुदाई कर रहा था। तभी वहां 6 नक्सलियों की गैंग आई और दोनों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद कंपनी के दो मैनेजर नक्सलियों से बात करने के लिए गए। तब नक्सलियों ने दोनों मैनेजरों को भी बंधक बना लिया। अब नक्सली चारों लोगों को छोड़ने की एवज में डेढ़ करोड़ की फिरौती मांग रहे हैं। नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को बंधक बने लोगों की फोटो भी भेजी है।
विज्ञापन