फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Motherhood embarrassed after finding a newborn in the forest, admitted to the infant ward

Bharatpur News : जंगल में नवजात के मिलने से ममता हुई शर्मसार, जनाना अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया

Sun, 08 Sep 2024 08:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 08:29 PM IST
सार

जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के समीप जंगल से गुजर रहे एक युवक को यहां नवजात बच्ची पड़ी मिली। युवक ने बच्ची को अपना घर आश्रम में दे दिया, जहां से बाल कल्याण समिति ने बच्ची को उपचार के लिए जनाना अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Bharatpur News: Motherhood embarrassed after finding a newborn in the forest, admitted to the infant ward
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में मां की ममता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के अपना घर आश्रम मोक्ष धाम के पास से निकल रहे एक युवक को बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी, आवाज की दिशा में जाने पर वहां एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई मिली। इसके बाद युवक बच्ची को उठाकर अपना घर आश्रम ले आया, जहां से बाल कल्याण समिति और पुलिस को सूचना दी गई। नवजात बच्ची को उपचार के लिए जनाना अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अपना घर के सदस्य बसंतलाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम को अपना घर गौशाला में सेवा करने वाले युवक लोकेश कुमार को एक नवजात बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने आवाज आने वाली जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई जमीन पर पड़ी थी। उन्होंने बच्ची को उठाया और अपना घर आश्रम लेकर पहुंचे, जहां अपना घर आश्रम की ओर से चिकसाना थाना प्रभारी और बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी को सूचित किया गया। 
विज्ञापन


जनाना अस्पताल के शिशु रोग विभाग एचओडी डॉ. हिमांशु गोयल ने बताया कि नवजात बालिका का वजन 3.4 किलो है। उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed