फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News Minor girl jumped into Sujanganga canal scored 66 percent marks in 10th class

Bharatpur News: नाबालिग लड़की ने सुजानगंगा नहर में लगाई छलांग, 10वीं क्लास में आए 66 प्रतिशत अंक, ऐसे बची जान

Thu, 30 May 2024 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 May 2024 09:38 PM IST
सार

भरतपुर में नाबालिग ने सुजानगंगा नहर में छलांग लगा दी। 10वीं क्लास में 66 प्रतिशत अंक आए थे। वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति ने नहर में कूदकर नाबालिग की जान बचाई।

विज्ञापन
Bharatpur News Minor girl jumped into Sujanganga canal scored 66 percent marks in 10th class
नाबालिग को निकालते हुए व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक 16 साल की नाबालिग ने सुजानगंगा नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहा एक बुजुर्ग लड़की को बचाने के लिए सुजानगंगा नहर में कूद गया। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। नहर में रस्सी डाली, जिसके बाद बुजुर्ग ने नाबालिग को बचाया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लड़की का बीते दिन बुधवार को 10वीं का रिजल्ट आया था। कम पर्सेंटेज आने के कारण वह आत्महत्या करने के लिए सुजानगंगा नहर में कूद गई। नाबालिग के 66 प्रतिशत अंक आए थे। नाबालिग को बचाने वाले बुजुर्ग रामबाबू गुर्जर ने बताया कि मैं जा रहा था। तभी इतने में लड़की ने सुजानगंगा नहर में छलांग लगा दी। मैंने तुरंत अपनी बाइक खड़ी की, जिसके बाद मैंने आवाज लगाई तो लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। मैंने अपने कपड़े उतारे और मैं भी सुजानगंगा नहर में कूद गया। मैं इस लड़की को नहीं जानता।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही बुजुर्ग सुजानगंगा नहर में कूदे तभी वहां लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने सुजानगंगा नहर में रस्सी डाल दी, जिसे रामबाबू गुर्जर ने पकड़ लिया। एक हाथ रामबाबू रस्सी को पकड़े रहे तो दूसरे हाथ से नाबालिग का एक हाथ पकड़े रहे। रामबाबू ने नाबालिग को सुजानगंगा नहर में डूबने नहीं दिया। कुछ देर बाद कुछ लोग नांव लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद रामबाबू और नाबालिग को सुजानगंगा नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीएम चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की सुजानगंगा नहर में कूद गई है, जिसके बाद थाना अधिकारी करण सिंह राठौड़ द्वारा लड़की को RBM अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि कल 10वीं का रिजल्ट आया था, जिसमें उसकी कम परसेंटेज आई थी। इसको लेकर वह सुजानगंगा नहर में कूद गई है। राहगीरों ने उसे बचाया। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल, नाबालिग की स्थिति ठीक है। नाबालिग के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed