फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Man kills girlfriend by stabbing her in the neck

Bharatpur News: चाकू से गर्दन पर किए आठ वार, मकान मालिक से बोला...मैंने लड़की को मार डाला, इस वजह से की हत्या

Thu, 21 Mar 2024 09:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Mar 2024 09:30 AM IST
सार

आरोपी ने चाकू से प्रेमिका की गर्दन पर 8 बार बेरहमी से वार किए। इससे उसकी श्वास नली और खाना खाने की नली तक कट गई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bharatpur News: Man kills girlfriend by stabbing her in the neck
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्लफ्रेंड का दूसरे युवक के साथ घूमना शादीशुदा प्रेमी को इतना बुरा लगा कि उसने युवती का मर्डर कर दिया। आरोपी ने चाकू से प्रेमिका की गर्दन पर 8 बार बेरहमी से वार किए। इससे उसकी श्वास नली और खाना खाने की नली तक कट गई और उसकी मौत हो गई। मामला भरतपुर के मथुरागेट इलाके के पटपरा मोहल्ले में बुधवार की दोपहर का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका पूनम (21) से आरोपी सोनू शर्मा(32) की मुलाकात मथुरा में हुई थी। मथुरा में पूनम के पिता दाऊ दयाल की रिश्तेदारी है, जहां करीब दो साल पहले शादी थी। पूनम वहां अपने परिवार के साथ गई थी। उसी शादी में सोनू भी आया हुआ था, जहां दोनों की मुलाकात हुई। 
विज्ञापन


दोनों के फोन नंबर एक्सचेंज हुए और दोनों में बातचीत शुरू हो गई। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। आपस में मुलाकातें होने लगी। सोनू भी भरतपुर आ गया और दवा सप्लाई का काम करने लगा। वह अकेला रहता था। इस बीच उसने पूनम को किसी युवक के साथ घूमते हुए देख लिया। उसने पूनम से इस बारे में पूछा तो उसने कुछ जवाब नहीं दिया। इस बात से सोनू नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक को बताई सगाई की बात
बुधवार को सोनू ने पूनम को मिलने के लिए अपने किराए के कमरे पर बुलाया। पूनम घर से कहकर आई कि वह कॉलेज फॉर्म भरने जा रही है। सोनू बाइक से पूनम को करीब 10 बजे लेकर अपने कमरे पर पहुंचा। सोनू के यहां पूनम के आने का मकान मालिक को पता लगा तो वो भी तुरंत सोनू के कमरे पर पहुंच गया। मकान मालिक ने सोनू से पूनम के बारे में पूछा तो सोनू ने बताया कि उसकी और पूनम की सगाई हो गई है। इसके बाद मकान मालिक बाहर आ गया।

चीखने की आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिक
दोनों के बीच दोपहर करीब 2 बजे झगड़ा होने लगा। सोनू पूनम से उस लड़के के बारे में बात कर रहा था, जिससे वह इन दिनों बात कर रही थी। दोनों के झगड़े की आवाज पास स्थित एक दुकानदार ने मकान मालिक के भाई महेंद्र पाल को बताई। जब महेंद्र घर के अंदर गया तो सोनू पूनम का गला काट चुका था और उसका शव लहूलुहान हालत में बेड पर पड़ा था। महेंद्र को देख सोनू ने कहा- मैंने लड़की को मार डाला। मैं पुलिस के पास जा रहा हूं। तब महेंद्र ने सोनू को वहीं रोका और मथुरा गेट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

परिजन बोले- पूनम पढ़ना चाहती थी
पूनम के पिता दाऊदयाल शर्मा का कहना है कि पूनम सिर्फ 21 साल की थी। उसकी कहीं भी सगाई नहीं हुई थी। उसने इसी साल बीए की पढ़ाई पूरी की थी। अब वह आगे की पढ़ाई करना चाहती थी। बुधवार की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर MSJ कॉलेज गई थी। उनका कहना है कि वह हत्यारे को भी नहीं जानते। पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करया है।


छह बच्चों का पिता है आरोपी
आरोपी सोनू शर्मा कामां थाना इलाके में नौनेरा गांव का रहने वाला है। घर में सोनू और उसका छोटा भाई है। सोनू का छोटा भाई नरेश प्राइवेट नौकरी और पिता पप्पू शर्मा किसान हैं। आर्थिक रूप से सोनू का परिवार कमजोर है। सोनू और उसके भाई नरेश की शादी 12 साल पहले उत्तर प्रदेश के कोसी के पास खरोट गांव से हुई थी। आरोपी सोनू के 6 बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़कियां और एक लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई आपराधिक किस्म के हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ पंचायत होती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed