फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News Late night miscreants uprooted the ATM, the police is searching CCTV Footage

Bharatpur ATM Loot: भरतपुर में एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

Wed, 26 Jul 2023 01:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 26 Jul 2023 01:51 PM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर में बदमाश देर रात एटीएम उखाड़कर ले गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले में नाकाबंदी कर दी है। 
 

विज्ञापन
Bharatpur News Late night miscreants uprooted the ATM, the police is searching CCTV Footage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर शहर के सेवर कस्बे में बदमाश रात करीब एक बजे इंडिकेश कंपनी का एटीएम उखाड़कर साथ ले गए। सेवर थाना पुलिस की गश्त गाड़ी एटीएम के पास ही खड़ी थी। गश्त गाड़ी को सूचना मिली कि थाने के पास में हनुमान मंदिर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी है। गश्त की गाड़ी पहुंचती, उससे पहले ही ड्राइवर ट्रक वहीं छोड़कर भाग चुका था। उधर, बदमाशों ने ATM मशीन उखाड़कर साथ ले गए। ATM में एक लाख रुपये से अधिक की राशि होने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जब गश्त गाड़ी फिर सेवर कस्बे में पहुंची और ATM बूथ के पास आकर खड़ी हो गई। पुलिसकर्मियों की गश्त खत्म हुई तो सभी ATM मशीनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान इंडिकेश कंपनी का एक एटीएम गायब था। इसके बाद पुलिस ने ATM वालों से संपर्क किया। पता चला कि बदमाश एक एटीएम मशीन को उखाड़कर ले गए है। सूचना मिलने पर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बदमाशों को तत्काल प्रभाव से पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले में नाकाबंदी करवाई। बदमाशों का कुछ पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस सेवर कस्बे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed