{"_id":"6673f07f19924e0ff9067c7e","slug":"bharatpur-news-ice-cream-parlor-burnt-in-fire-in-roopwas-town-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: रूपवास कस्बे में रात आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, सुबह तक जल गया सारा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: रूपवास कस्बे में रात आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, सुबह तक जल गया सारा सामान
Thu, 20 Jun 2024 02:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:34 PM IST
सार
रात होने के कारण दुकान में आग लगने का किसी को पता नहीं लग सका। आग की वजह से दुकान के अंदर रखा फ्रिज, डी-फ्रीज सहित काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दुकान में जला सामान देखते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे में महादेव चौक के पास एक आइसक्रीम पार्लर में आग लग गई। आग की वजह से दुकान के अंदर रखा फ्रिज, डी-फ्रीज सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के अनुसार दुकान में करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। सुबह दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ये आइसक्रीम पार्लर प्रकाश चंद का है। अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। रात होने के कारण दुकान में आग लगने का किसी को पता नहीं लग सका। सुबह जब स्थानीय दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो, उन्होंने प्रकाश चंद की दुकान से धुआं निकलते हुए देखा। उन्होंने दुकान मालिक को घटना के बारे में बताया। साथ ही घटना की सूचना दमकल की गाड़ी को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर तुरंत दुकान का मालिक दुकान पर पहुंचा। कुछ देर में दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक के दो डी-फ्रिज सहित काफी दुकान का काफी सामान जलकर राख हो गया है। दुकान मालिक के अनुसार उसका 2 से ढाई लाख के बीच नुकसान हुआ है।
विज्ञापन