फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Half naked demonstration of students against the Vice Chancellor

Bharatpur News: कुलपति के खिलाफ छात्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन, बोले- जानबूझकर 50 किलोमीटर दूर भेजे सेंटर

Mon, 18 Mar 2024 07:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Mar 2024 07:11 PM IST
सार

छात्रों ने कुलपति को हटाने की मांग करते हुए महाराजा सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी का घेराव किया। सीएम जनसुनवाई केंद्र के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन कर कुलपति पर लगाए संगीन आरोप।

विज्ञापन
Bharatpur News: Half naked demonstration of students against the Vice Chancellor
सड़क पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर और डीग जिले में महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति का लगातार विरोध जारी है। कुलपति को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को स्टूडेंट ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इसके अलावा जिन कॉलेजों के सेंटर दूर आए हैं, उन कॉलेजों के स्टूडेंट यूनिवर्सिटी पर पहुंचे और कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी पर प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि 14 मार्च को कुलपति ने एक आदेश जारी किया था। उसमें बताया गया था कि जिन कॉलेजों का एफिलेशन नहीं हैं, उन कॉलेजों के स्टूडेंट पेपर नहीं देंगे। कुलपति रमेश चंद्रा के एक आदेश का जिले के कई कॉलेजों ने विरोध किया। अब कुलपति ने बदला लेने की नीयत से जिन कॉलेजों ने विरोध किया था उन कॉलेजों का सेंटर 50 किलोमीटर दूर कर दिया है। ऐसे में अब छात्राएं इतनी दूर कैसे पेपर देने जाएंगी। 
विज्ञापन




वीसी के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन 
छात्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया है। जनसुनवाई केंद्र पर अवगत करवाया गया है कि महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कुलपति पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। हमारी मांग है कि कुलपति के खिलाफ SIT की जांच होनी चाहिए। नहीं तो स्टूडेंट को भूख हड़ताल करनी पड़ेगी। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। सीएम के OSD से भी इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि दो महीने कुछ नहीं हो सकता। आचार संहिता लग चुकी है। वहीं छात्रों ने कहा कि अब स्टूडेंट को कितने भी महीने भी धरने पर बैठना पड़े ये आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed