{"_id":"64c6943af9d1816d1e00c113","slug":"bharatpur-news-gravel-mafia-fired-on-police-punctured-tractor-tire-by-laying-thorns-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: बजरी माफियाओं ने पुलिस पर की फायरिंग, कांटे बिछाकर किया ट्रैक्टर का टायर पंचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: बजरी माफियाओं ने पुलिस पर की फायरिंग, कांटे बिछाकर किया ट्रैक्टर का टायर पंचर
Sun, 30 Jul 2023 10:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:18 PM IST
सार
Bharatpur News: भरतपुर जिले में बजरी माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने कांटे बिछाकर ट्रैक्टर का टायर पंचर कर दिया। सड़क पर बजरी फैलाते हुए भागे, तो पीछा कर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
कांटे बिछाकर किया ट्रैक्टर का टायर पंचर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में बजरी माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और बजरी को सड़क पर फैलाते हुए ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बजरी माफियाओं के पीछा किया तो बजरी माफिया ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, आगरा जिले के सरैंधि चौकी से सूचना आई कि, एक चंबल की बजरी से भरा एक ट्रैक्टर सरैंधि चौकी इलाके में एक वाहन को टक्कर मारकर भरतपुर आ रहा है। सरैंधि पुलिस की सूचना पर रूपवास की घाटोली चौकी पुलिस और RAC ने घाटोली चौकी पर नाकाबंदी कर दी, ट्रैक्टर को रोकने के लिए सड़क पर टायर पंचर करने के लिए कांटे बिछा दिए गए। कुछ देर में वहां बजरी माफिया ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और नाकाबंदी को देख पुलिस पर दो राउंड फायर कर दिए, और ट्रैक्टर को चैकोरा मोड़ की तरफ भगा योय गए।
विज्ञापन
कांटे से निकलने के कारण बजरी माफियाओं के ट्रैक्टर पंचर हो गया। इसलिए बजरी माफिया सड़क पर बजरी फैलाते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बजरी माफियाओं के पीछा किया तो, जब बजरी माफियाओं ने खुद को पुलिस से घिरा पाया तो वह ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस फरार बजरी माफिया का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन