फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Gau Seva Dal and QRT team freed 27 cows, cow smugglers escaped after firing

Bharatpur News : गौ सेवा दल और QRT टीम की मुस्तैदी से 27 गौवंश मुक्त, फायरिंग करके फरार हुए गौ तस्कर

Sun, 27 Oct 2024 11:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 11:06 PM IST
सार

क्विक रिएक्शन टीम और गौ सेवा दल की मुस्तैदी से गौ तस्करी का एक बड़े मामले में पुलिस ने एक कंटेनर को रोककर 27 गौवंशों को मुक्त कराया। इस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की।

विज्ञापन
Bharatpur News: Gau Seva Dal and QRT team freed 27 cows, cow smugglers escaped after firing
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के गहनौली पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार रात को QRT (क्विक रिएक्शन टीम)  और गौ सेवा दल की मुस्तैदी से गौ तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा गया। टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर को रोका, जिसमें 27 गौवंश भरे हुए थे। घटना के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में QRT टीम ने गैस गन से चार राउंड फायर किए। इसके बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने गौवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया और उन्हें स्थानीय गौशाला में छुड़वाया गया।

विज्ञापन

 
QRT टीम के प्रभारी सुरज्ञान सिंह मीणा ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि गहनौली थाना क्षेत्र के बर पीपल इलाके में गौ तस्कर एक कंटेनर में गायों को भर रहे हैं। जानकारी मिलते ही QRT की टीम तुरंत वहां पहुंची। जैसे ही तस्करों ने टीम को देखा उन्होंने एक राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में टीम ने गैस गन का इस्तेमाल करते हुए चार राउंड फायर किए। इसके बाद तस्कर मौके पर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


गौ सेवा दल ने दी तस्करी की सूचना

गौ सेवा दल के सदस्य सोनू ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति से यह सूचना मिली थी कि भरतपुर में कुछ तस्कर गौवंश को कंटेनर में भर रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने QRT टीम को सूचित किया और टीम के साथ मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


IG और SP ने किया QRT टीम का गठन

भरतपुर IG राहुल प्रकाश और SP मृदुल कच्छावा ने जिले में गो तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए QRT टीम का गठन किया है। यह टीम त्वरित कार्रवाई के लिए जानी जाती है और इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed