{"_id":"66b10b73a9138b9e7903c722","slug":"bharatpur-news-four-children-swept-away-by-the-water-released-from-karauli-panchana-dam-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: करौली पंचना बांध से छोड़े गए पानी के बहाव में बहे चार बच्चे, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: करौली पंचना बांध से छोड़े गए पानी के बहाव में बहे चार बच्चे, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो लापता
Mon, 05 Aug 2024 10:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:57 PM IST
सार
पांचना बांध से पानी छोड़ा गया जिसके बाद नदी का बहाव काफी तेज हो गया। इस दौरान नदी में नहा रहे चार बच्चे बहाव में फंस गए। दो को तो ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन दो बह गए। भरतपुर से पहुंची SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद नदी किनारे लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले में बयाना इलाके में सदर थाना इलाके क्षेत्र के खिरकवास गांव की गंभीर नदी में चार बच्चे बह गए। दो बच्चों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो बच्चे तेज बहाव बह गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक ग्रामीण नदी में बच्चों को ढूंढते रहे लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। भरतपुर से पहुंची SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
SDM राजीव शर्मा ने बताया कि करौली जिले के पांचना बांध से पानी छोड़ा गया। ये पानी बयाना के गंभीर नदी में आया। इस दौरान चार बच्चे गंभीर नदी में नहाने के लिए आए थे। पानी के तेज बहाव में फंसकर दो बच्चे बह गए। दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है। SDRF की टीम मौके पर पहुंचने वाली है।
विज्ञापन
खिरकवाद के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चार बच्चे अवधेश 14, सौरभ 15, लवकुश 15, हेमेश 16 साल नहाने के लिए गांव के पास से जा रही गंभीर नदी पर आ गए थे। वह नहाते समय अचानक बहाव में फंस गए। नदी के पास से जा रहे ग्रामीणों ने जब चारों को डूबते हुए देखा तो, उन्होंने नदी में कूदकर उनको बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने हेमेश और लवकुश को बचा लिया, लेकिन अवधेश और सौरभ का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन