{"_id":"65f5cbd3bb6987d5a103a183","slug":"bharatpur-news-crook-sachin-involved-in-kuldeep-jaghina-murder-case-arrested-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: कुलदीप जघीना हत्याकांड में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश सचिन गिरफ्तार, आठ माह से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: कुलदीप जघीना हत्याकांड में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश सचिन गिरफ्तार, आठ माह से था फरार
Sat, 16 Mar 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:12 PM IST
सार
कुलदीप जघीना हत्याकांड मामले में आरोपी सचिन उर्फ सच्चू घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी पर महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज ने 50 हजार हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश सचिन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले का चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड का 8 माह से फरार 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर सचिन(21) उर्फ सच्चू को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और थाना लखनपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी सचिन उर्फ सच्चू गांव लुलहारा थाना लखनपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
लखनपुर थानाधिकार जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुलदीप जघीना हत्याकांड मामले में आरोपी सचिन उर्फ सच्चू घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी पर महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज ने 50 हजार हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सेवला व लुलहारा के बीच बांध की पाल पर एक बबूल के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति खड़ा हुआ है। थानाधिकारी मय जाप्ता के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे। टीम को देखते ही व्यक्ति वहां से खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन(21) उर्फ सच्चू पुत्र राजवीर जाट निवासी लुलहारा थाना लखनपुर बताया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन मिला। जो पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुलदीप जघीना की जयपुर जेल से पेशी के लिए भरतपुर लाते समय 12 जुलाई 2023 को आमोली टोल पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।