फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News Car of Ahmedabad residents overturns two Died five injured

Bharatpur News: ताजमहल घूमकर जा रहे अहमदाबाद निवासी लोगों की कार पलटी, दो की मौत, पांच लोग घायल

Mon, 18 Dec 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 10:12 PM IST
सार

अहमदाबाद निवासी सात लोग ताजमहल घूमकर जा रहे थे। ऐसे में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान दो लोगों की मौत, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bharatpur News Car of Ahmedabad residents overturns two Died five injured
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सात लोग बैठे थे, जिसमें से दो की मौत हो गई। बाकी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हलैना अस्पताल से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


घायलों के मुताबिक, जब वह अहमदाबाद की तरफ जा रहे थे तो नेशनल हाइवे-21 पर सामने से अचानक एक ट्रक आ गया। तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। घायलों ने बताया, वह सभी दो परिवार के हैं। वह अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वह ताजमहल घूमने के बाद तीन बजे करीब अहमदाबाद के लिए निकले। तभी भरतपुर के हलैना थाना इलाके के नसवारा गांव के पास अचानक उनकी कार के सामने एक ट्रक आ गया, जिसके बाद उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के बगल में कार अनियंत्रित होकर नीचे उतर गई और पलट गई। ऐसे में एक महिला और बच्चों की  मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे को देखा तो वह मौके पर रुक गए और उन्होंने हलैना थाने को घटना की सूचना दी। उसके बाद हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सभी लोगों को निकलवाया। एंबुलेंस की सहायता से सभी को हलैना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 32 साल की महिला जेवा और पांच साल के अली की मौत हो गई। इसके अलावा कबीर (35), जवेरिया (30), अजहर (10), आलिया (5), इमरान (30) की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को जब जिला आईबीएम में अस्पताल लाया गया तो घायल हुए लोग बार-बार कहने लगे कि हमें प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर चलो और हमें प्राइवेट हॉस्पिटल में ही भर्ती कर दो। लेकिन 108 एंबुलेंस कर्मचारी ने कहा कि आपको फर्स्ट ट्रीटमेंट सरकारी अस्पताल में ही मिलेगा। आरबीएम अस्पताल के डॉक्टर एंबुलेंस के पास ही पहुंच गए और उन्हें समझाकर अंडर ट्रीटमेंट के लिए लाया गया। सभी घायलों का आरबीएम अस्पताल में ही इलाज जारी है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed