फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: BJP MLA Bahadur Singh Koli called the woman worker a thief

Bharatpur News: भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली कैमरे के साने ही खो बैठे आपा, महिला कार्यकर्ता को बोल गए चोर

Fri, 05 Apr 2024 09:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 Apr 2024 09:48 PM IST
सार

निर्दलीय चुनाव लड़ी कोमल महावर भी मीटिंग में पहुंची थीं। जैसे ही विधायक बहादुर सिंह कोली ने कोमल महावर को देखा तभी वह अपना आपा खो बैठे। चोर बोलकर रुपये लेकर चुनाव लड़ने का लगाया आरोप।

विज्ञापन
Bharatpur News: BJP MLA Bahadur Singh Koli called the woman worker a thief
बहादुर सिंह कोली को शांत कराते भूपेंद्र सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के वैर-भुसावर विधानसभा से विधायक बहादुर सिंह कोली के एक बार फिर से बोल बिगड़ गए। भाजपा की बैठक में पहुंची एक महिला कार्यकर्ता से विधायक बहादुर सिंह कोली ने अपशब्द बोले। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बहादुर सिंह जब महिला को अपशब्द बोल रहे थे तो, उन्हें भरतपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने चुप करवाया।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2023 में वैर-भुसावर विधानसभा से कोमल महावर भाजपा से टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा ने बहादुर सिंह कोली को अपना प्रत्याशी बनाया। टिकट नहीं मिलने के कारण कोमल महावर बागी हो गईं और निर्दलीय मैदान में उतर गईं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बहादुर सिंह कोली कांग्रेस के भजनलाल को हराकर विधायक बने। विधायक बहादुर सिंह कोली को कोमल महावर का निर्दलीय चुनाव लड़ना रास नहीं आया।
विज्ञापन


सात अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वैर-भुसावर विधानसभा के हलैना इलाके में सभा करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा के नेता सभा के लिए जगह चिन्हित करने के लिए हलैना पहुंचे थे। इस दौरान वहां कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी ली गई। निर्दलीय चुनाव लड़ी कोमल महावर भी मीटिंग में पहुंची थीं। जैसे ही विधायक बहादुर सिंह कोली ने कोमल महावर को देखा तभी वह अपना आपा खो बैठे, बहादुर सिंह कोली ने जैसे ही कोमल महावर को देखा तो उन्होंने कोमल महावर चोर कहते हुए कहा कि, यह यहां क्यों आ गई। इसका यहां क्या काम, यह पार्टी को हारने के लिए भजन लाल जाटव से 50 लाख रुपये लेकर निर्दलीय चुनाव लड़ी थी। जिसके बाद प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने विधायक बहादुर सिंह कोली को चुप करवाया। इससे पहले कोमल महावर विधायक बहादुर सिंह कोली को कुछ जवाब दे पाती उससे पहले उन्हें प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने चुप करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed