फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: BA student committed suicide by hanging himself

Bharatpur News: BA के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 21 Jan 2025 06:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Jan 2025 06:30 PM IST
सार

मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के एक कमरे में 19 वर्षीय बीए के छात्र रोहित उर्फ डब्बू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। 

विज्ञापन
Bharatpur News: BA student committed suicide by hanging himself
बीए के छात्र ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित डॉ. भीमराव भवन के एक कमरे में बीए के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वो लंबे समय से तनाव में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के पिता चालक हैं, वह अभी छत्तीसगढ़ हैं उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गहनौली थाना क्षेत्र स्थित गांव महलपुर दाहिना निवासी 19 वर्षीय रोहित उर्फ डब्बू पुत्र राजवीर सिंह भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के 13 नंबर कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। साथी छात्र मनोज ने बताया कि वह 6 महीने से यहां रह रहा था, लेकिन वह मानसिक तनाव में था, जिसके चलते अन्य छात्रों से कम ही बातचीत करता था। मंगलवार सुबह 9 तक नहाकर अपने कमरे में चला गया। उसके बाद दोपहर 2 बजे अन्य छात्रों ने जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई भी प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसके बाद उन्होंने जंगले से झांक कर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ नजर आया। आसपास के लोगों को अवगत कराया और सूचना पर मथुरा गेट थाना पुलिस पहुंची छात्रा के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता राजवीर सिंह ट्रक चालक है। वह अभी छत्तीसगढ़ है। उनके भरतपुर पहुंचने पर छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के तीन बहन और एक भाई भी हैं। मथुरा गेट थाना पुलिस मृतक के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। एएसआई हरि गोपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के कमरे में एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर टीम के साथ पहुंचा और छात्र के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एफएसएल टीम बुलाकार मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed