फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: Allegations against former CM Gehlot in former royal family dispute

Bharatpur: राज परिवार के विवाद में गहलोत की एंट्री, मंत्री विश्वेंद्र सिंह की पत्नी और पुत्र ने कही ये बात

Wed, 22 May 2024 03:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 22 May 2024 03:56 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व राज परिवार के विवाद में अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी आ गए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह और पुत्र अनिरुद्ध ने इस पारिवारिक विवाद के पीछे अशोक गहलोत का बताया है।

विज्ञापन
Bharatpur News: Allegations against former CM Gehlot in former royal family dispute
वर्ता करते दिव्या सिंह और पुत्र अनिरुद्ध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राज परिवार के विवाद में एक अब अलग ही मोड़ आया है। राज परिवार के सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह और पुत्र अनिरुद्ध ने इस पारिवारिक विवाद के पीछे राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का हाथ बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल चामुंडा माता मंदिर पंचायत में भरतपुर पीसीसी सदस्य ने कहा पूर्व राज परिवार के विवाद के पीछे एक बड़े कांग्रेस नेता का हाथ है। पूर्व सांसद दिव्या सिंह ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम लेकर कहा कि उन्होंने दो ढाई साल तक खूब घी छिड़का है। गहलोत ने ही आग लगाने का काम किया है।
विज्ञापन


कुंवर अनिरुद्ध सिंह ने कहा ये मामला एसडीएम कोर्ट में है। हम लोगों को अदालत पर पूरा भरोसा है। हमें कोई पंचायत जोड़ने की जरूरत नहीं है। दिव्या सिंह ने कहा 35 साल में हमने काफी पंचायत देखी है। उन्होंने कहा परिवार के खिलाफ तीन पंचायत हुई थीं जो कुंवर अरुण सिंह, पूर्व मंत्री कृष्ण कौर दीपा सिंह और रघुराज सिंह के खिलाफ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुम्हेर स्थित मां चामुंडा पर इस विवाद को लेकर पंचायत हुई थी, जिसमें 51 लोगों की कमेटी बनाई गई। चाहे लोग 51,100 और 51 हजार लोगों की कमेटी बना लीजिए। हम लोगों को पंचायत से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसका असर एसडीएम कोर्ट पर नहीं पड़ेगा। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, जो भी फैसला होगा वह मान्य होगा।


दिव्या सिंह ने कहा कि हमारे किसी खास व्यक्ति ने जानकारी दी कि हमारे कॉल रिकार्ड किए जा रहे हैं। मोती महल के बाहर जो नगर निगम एरिया है, उसका सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट सेंशन हुआ था, जिसे रोक दिया गया। हमें किसी काम की परमिशन चाहिए थी, वो भी रोक दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed