{"_id":"661945cbbe34ef5c82004e0a","slug":"bharatpur-news-actress-isha-kopikar-visited-khwaja-saheb-s-dargah-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने ख़्वाजा साहब की दरगाह में की ज़ियारत, बोलीं- यहां दूर हो जाती है टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने ख़्वाजा साहब की दरगाह में की ज़ियारत, बोलीं- यहां दूर हो जाती है टेंशन
Fri, 12 Apr 2024 08:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:01 PM IST
सार
अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने दरगाह शरीफ में जियारत के बाद जन्नती दरवाजे पर अपनी बेटी के साथ मन्नत का धागा बांधा।
विज्ञापन
अपनी बेटी के साथ अभिनेत्री ईशा कोपिकर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शुक्रवार को अपनी बेटी के साथ जियारत करने पहुंचीं। मशहूर अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने दरगाह में हाजरी दी और मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश किए।
विज्ञापन
ख़्वाजा साहब की दरगाह शरीफ में जियारत के बाद जन्नती दरवाजे पर अपनी बेटी के साथ मन्नत का धागा बांधा। ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिम सैयद कुतबुद्दीन सखी ने ओढ़नी और दरग़ाह शरीफ़ का तबर्रुक दिया।
विज्ञापन
ईशा कोपिकर ने बताया कि ख्वाजा साहब की दरगाह में 10-12 साल के बाद आना हुआ है। यहां आकर दिल को सुकून मिलता है और मांगी मुरादें पूरी होती हैं। यह वह स्थान है, जहां आप आओगे तो सारी दुनिया की टेंशन खत्म हो जाती है और बिल्कुल टेंशन फ़्री होकर यहां से इंसान जाता है।
विज्ञापन
ख़्वाजा साहब का आशीर्वाद बना रहे है, यही कामना करती हूं। ईशा ने बताया कि उनकी बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की भी कई फिल्में आने वाली हैं। साथ ही ओटीटी प्लेटफार्म और वेब सीरीज में भी अब आप मुझे जल्दी देखेंगे।