फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News 300 people attacked priest family for occupying temple land victims reached IG office

Bharatpur: मंदिर और जमीन कब्जाने को लेकर 300 लोगों ने पुजारी परिवार पर किया हमला, IG दफ्तर पहुंचे पीड़ित

Wed, 12 Jun 2024 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

मंदिर और जमीन पर कब्जा करने की नीयत से 300 से अधिक लोगों ने पुजारी परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान मारपीट भी किया गया। इससे आहत होकर पुजारी परिवार आईजी ऑफिस न्याय की गुहार लगाने पहुंचा है।

विज्ञापन
Bharatpur News 300 people attacked priest family for occupying temple land victims reached IG office
आईजी ऑफिस पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले में वैर उपखंड के गांव गोठरा में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जमीन और मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से पुजारी परिवार के साथ मारपीट कर भगाने का एक मामला सामने आया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। इसी के चलते पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर कार्यालय एवं आईजी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने आईजी कार्यालय पर डेरा डाल रखा है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें मंदिर वापस नहीं दिलवाया जाता, तब तक वह यहीं रहेंगे। पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब 300 से अधिक असामाजिक तत्वों के द्वारा उन पर हमला किया गया। लेकिन वैर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो उनकी जान भी जा सकती थी। इसलिए उन्हें गांव में सुरक्षा के साथ भेजा जाए।
विज्ञापन




पीड़ित वीरेंद्र पुजारी ने बताया कि उनका परिवार 150 साल से वैर थाना क्षेत्र के गांव गोठरा में रह रहा है। वह जाति से पुजारी हैं और गांव में स्थित श्री नरसिंह भगवान के मंदिर के पुजारी हैं। मंदिर के नाम करीब 20 बीघा जमीन है। यही वजह है कि गांव के कुछ असामाजिक तत्व मंदिर को तोड़कर मैरिज होम या धर्मशाला बनाने के साथ 20 बीघा जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। वे आए दिन हम लोगों को परेशान करते हैं। मंगलवार के दिन शाम को करीब 300 से अधिक लोगों ने मिलकर परिवार पर हमला कर दिया और जिसमें हम लोग बाल-बाल बचे। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस समय पर पहुंची हम लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवा कर लाई। अब हम लोग कल से ही दर-दर की ठोकरें खाते हुए इधर से उधर फिर रहे हैं। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, हम लोगों ने वैर एसडीएम के सामने मंदिर और जमीन के पूरे सबूत सामने रख दिए हैं। प्रशासन के द्वारा आश्वासन तो दिया गया है। लेकिन हमें गांव वापस जाने के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही है। पीड़ित परिवार बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय और आईजी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें गांव भेजकर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और जिन लोगों ने मंदिर पर कब्जा कर रखा है, उन्हें वहां से हटाकर वापस दिलाया जाए। जिला कलेक्टर डॉक्टर अमित यादव एवं आईजी राहुल प्रकाश ने आश्वासन दिया है कि स्थानीय प्रशासन को जल्द अवगत कराकर मंदिर से लोगों को हटाकर इन्हें वापस दिलाया जाएगा और सुरक्षा के साथ इन्हें गांव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed