{"_id":"662127e7a334bfd7cc0e879a","slug":"bharatpur-news-1792-parties-leave-for-seven-assemblies-to-conduct-elections-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सात विधानसभाओं के लिए 1792 पोलिंग पार्टियां रवाना, वोटिंग के हर दो घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सात विधानसभाओं के लिए 1792 पोलिंग पार्टियां रवाना, वोटिंग के हर दो घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश
Thu, 18 Apr 2024 07:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:32 PM IST
सार
सात विधानसभा की 1792 पार्टियां रवाना की गई हैं। 8 से 11 बजे में 4 विधानसभा के लिए और 11 से 1 बजे के बीच 3 विधानसभा के लिए बूथ पार्टी रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
चुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर लोकसभा सीट पर कल मतदान होना है। ऐसे में प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान दलों को MSJ कॉलेज से रवाना किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने सभी को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 7 विधानसभा की 1792 पार्टियां रवाना की गई हैं। 8 से 11 बजे में 4 विधानसभा के लिए और 11 से 1 बजे के बीच 3 विधानसभा के लिए बूथ पार्टी रवाना की गई हैं। सभी पार्टियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से करवाना है। EVM की प्रक्रिया को फॉलो करना है। मॉक पोल की प्रक्रिया सुबह 5 बजकर 30 मिनट से शुरू करना है। अगर एजेंट नहीं होते तो, 15 मिनट का इंतजार कर करवाने हैं। जिसमें पूरे 50 वोट करवाएं। भरतपुर लोकसभा की 8 विधानसभा में कुल 2024 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें से 1792 पोलिंग बूथ भरतपुर जिले की 7 विधानसभा में हैं। 232 बूथ अलवर जिले की कठूमर विधानसभा में हैं।
विज्ञापन
पार्टियों को निर्देश दिए गए हैं कि सात बजे से वोटिंग शुरू करवाएं और हर दो घंटे में रिपोर्ट करें। शाम को 6 बजे तक जो भी लोग मतदान केंद्र में हैं। उनकी वोटिंग करवाएं। पूरी टीमों की अच्छे से ट्रेनिंग करवाई गई है। मतदाताओं के लिए छाया, पानी और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र पर स्वीप वॉर रूम बनाया गया है। जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर आये और अपना वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत करें।
विज्ञापन