फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News: 10 senior students of medical college expelled in case of ragging

Bharatpur News: मेडिकल कॉलेज के 10 सीनियर छात्र-छात्राएं निष्कासित, 13 छात्राओं के साथ की थी रैगिंग

Mon, 28 Oct 2024 07:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Oct 2024 07:44 PM IST
सार

भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में 21 अक्टूबर को रैगिंग के एक मामले में 10 सीनियर छात्रों को सात दिन के लिए कक्षाओं से निष्कासित कर दिया गया। MBBS प्रथम वर्ष की 13 छात्राओं को कॉमन रूम में रोककर उनसे सवाल पूछे गए और गाने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन
Bharatpur News: 10 senior students of medical college expelled in case of ragging
भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के एक मामले में कॉलेज प्रशासन ने 10 सीनियर छात्र-छात्राओं को सात दिन के लिए कक्षाओं से निष्कासित कर दिया गया है। यह घटना 21 अक्तूबर की है। MBBS प्रथम वर्ष की 13 छात्राओं को कॉमन रूम में रोककर उनसे सवाल किए गए और गाना गाने के लिए मजबूर किया गया। जैसे ही यह मामला कॉलेज के प्रिंसिपल के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत एंटी रैगिंग कमेटी को सक्रिय कर दिया।

विज्ञापन


प्रिंसिपल ने सभी पीड़ित छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाकर घटना की जानकारी ली। हालांकि, पीड़ित छात्राओं ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया, लेकिन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाया।
विज्ञापन


इसके बाद, 26 अक्तूबर को कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग करने वाले छात्रों के अभिभावकों को बुलाया और सभी छात्रों के बयान दर्ज किए। जांच के बाद, कॉलेज प्रशासन ने सात छात्राओं और तीन छात्रों को दोषी मानते हुए उन्हें 4 से 11 नवंबर तक की कक्षाओं से निष्कासित कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल तरुण लाल ने बताया कि रैगिंग में शामिल पाए गए सभी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें अगले सात दिनों तक कक्षाओं में भाग लेने से रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed