{"_id":"658efb0cf127e42906088cfd","slug":"bharatpur-mla-nauksham-choudhary-says-will-help-if-police-takes-illegitimate-action-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: MLA नौक्षम चौधरी बोलीं- पुलिस नाजायज कार्रवाई करेगी तो मदद करेंगे, झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: MLA नौक्षम चौधरी बोलीं- पुलिस नाजायज कार्रवाई करेगी तो मदद करेंगे, झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत
Fri, 29 Dec 2023 10:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/डीग
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:30 PM IST
सार
विधायक नौक्षम चौधरी बोलीं, पुलिस नाजायज कार्रवाई करेगी तो मदद करेंगे। उन्होंने खुद झाडू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विधायक नौक्षम चौधरी संग अन्य लोग झाडू लगाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीग जिले की कामां विधायक नौक्षम चौधरी शुक्रवार को कामां पहुंची। यहां उन्होंने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए सड़कों पर खुद झाडू लगाई। इस दौरान कुछ लोग साइबर क्राइम में हुई कार्रवाई की शिकायत को लेकर विधायक नौक्षम चौधरी के पास पहुंचे, तो विधायक ने साफ दो टूक में कह दिया कि, गोकशी और साइबर क्राइम के मामलों को लेकर हमारे पास न आएं। दोनों मामलों में सख्ती से निपटा जाएगा। गोकशी और साइबर क्राइम में न मदद न सिफारिश होगी।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को कामां विधायक नौक्षम चौधरी साप्ताहिक सफाई अभियान की शुरुआत के लिए कामां पहुंची। इस दौरान कुछ लोग विधायक नौक्षम चौधरी के पास पुलिस द्वारा की साइबर क्राइम के खिलाफ की गई कार्रवाई के मामलों को लेकर पहुंचे, जिस पर विधायक नौक्षम ने कहा कि अगर बाहर की पुलिस दूर से कामां में आती है तो वह अपनी कार्रवाई करेगी। गोकशी और साइबर क्राइम के मामले में मेरे पास मत आना और न किसी की सिफारिश है और न किसी की मदद है।
विज्ञापन
विधायक चौधरी ने कहा, अगर पुलिस एक प्रतिशत भी नाजायज है तो मदद करेंगे। हमारा शहर है, इसे साफ रखें। नौक्षम चौधरी ने कहा कि हमारे पास कल आदेश आए कि आपको कल से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करनी है। आज इसलिए कामां से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। व्यापारी कचरा डालने के लिए दुकानों के बाहर डस्टबिन रखें। हम अपने घर को साफ रखते हैं तो, हम अपने शहर को साफ रखेंगे। इस अभियान को सात दिन ही नहीं पूरा साल चला सकते हैं।
विज्ञापन