फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur: Leader of opposition Julie called by-election violence a failure of the government

Bharatpur: बयाना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जूली, उपचुनाव हिंसा को बताया सरकार की विफलता, निष्पक्ष जांच की मांग

Mon, 18 Nov 2024 08:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Nov 2024 08:26 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बयाना में आयोजित एक पारिवारिक समारोह में पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने देवली-उणियारा उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में हुई हिंसा पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा।

विज्ञापन
Bharatpur: Leader of opposition Julie called by-election violence a failure of the government
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सोमवार शाम बयाना पहुंचे। उन्होंने यहां एक मैरिज होम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निजी सचिव ऋषभ शर्मा के टीका लग्न समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूत की माला पहनाकर जूली का स्वागत किया।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान टीकाराम जूली ने देवली उनियारा में उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में हुई हिंसक घटना को लेकर राज्य सरकार की विफलता पर सवाल उठाए। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने और उसके बाद फैली हिंसा की निंदा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


जूली ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गांव में निर्दोष ग्रामीणों को घरों में घुसकर मारा, आगजनी की, लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह तांडव निंदनीय है और इस घटना की गंभीर जांच होनी चाहिए। जूली ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन भू माफिया, शराब माफिया, खनन माफिया और बजरी माफियाओं से मिलीभगत कर चुका है। नेता प्रतिपक्ष ने चिंता व्यक्त की कि मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 27 एट्रोसिटी एक्ट के मामले और 19 रेप के मामले दर्ज हो रहे हैं। जूली ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में निवेश लाने की बात करते हैं, लेकिन पहले से स्थापित उद्योग ही सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जूली ने उम्मीद जताई कि उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक परिणाम आएंगे और जनता का मन कांग्रेस के प्रति रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह, बयाना के पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव, अहमदाबाद के पूर्व विधायक हिम्मत सिंह पटेल, वयोवृद्ध नेता विष्णु दत्त शर्मा, जिला महामंत्री योगेश सिंघल, नदबई के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय और जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed