फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Former CM Ashok Gehlot says BJP government is running on remote ERCP scheme will not provide water

Bharatpur: पूर्व सीएम अशोक गहलोत बोले- BJP सरकार रिमोट पर चल रही, ERCP योजना से नहीं मिलेगा पानी

Sat, 02 Mar 2024 04:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 04:01 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, बीजेपी सरकार रिमोट पर चल रही है। बीजेपी पार्टी अपने सीएम को ठीक से काम करने देगी तो गलत बयानबाजी आने बंद हो जाएंगे। ERCP योजना से पानी नहीं मिलने वाला।
 

विज्ञापन
Bharatpur Former CM Ashok Gehlot says BJP government is running on remote ERCP scheme will not provide water
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम अशोक गहलोत धौलपुर जाने के लिए ट्रेन से भरतपुर पहुंचे और यहां से कार के द्वारा धौलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूर्व सीएम ने सीएम भजनलाल शर्मा के लिए कहा कि वह अच्छे व्यक्ति हैं। नए-नए सीएम बने हैं, अगर उनकी पार्टी उन्हें काम करने देगी तो, उनके जो गलत बयान आ रहे हैं। वह आना बंद हो जाएंगे, जिसके बाद वह पूरे कॉन्फिडेंस से काम कर पाएंगे। हम चाहते हैं वह पांच साल सीएम रहें, जिससे वह व्यक्ति ईमानदारी से काम कर सके।

विज्ञापन


सीएम भजनलाल शर्मा ने बयान दिया था कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत 10 किलोमीटर भी हेलीकॉप्टर से चलते थे, जिसको लेकर गहलोत ने कहा कि अभी उन्हें ज्ञान नहीं है। कोई 10 किलोमीटर हेलीकॉप्टर से चल सकता है क्या। सीएम के भाषणों में गलत बयानों पर गहलोत ने कहा कि वह अच्छे व्यक्ति हैं। नए-नए सीएम बने हैं, अगर उनकी पार्टी उन्हें काम करने देगी तो, उनके जो गलत बयान आ रहे हैं, वह आना बंद हो जाएंगे। इसके बाद वह पूरे कॉन्फिडेंस से काम कर पाएंगे।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा, हम चाहते हैं, वह पांच साल सीएम रहें, जिससे वह व्यक्ति ईमानदारी से काम कर सके। सरकार को रिमोट पर चलकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। बीजेपी द्वारा कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस तबादला उद्योग चलाती थी, जिस पर गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री जब शपथ लेता है तो उन्हें संविधान के अंदर अधिकार मिलते हैं। उसे भी आप रिमोट कंट्रोल पर चलाओ तो यह लोकतंत्र की हत्या है। आप मुख्यमंत्री को हटा सकते हो, पार्टी हाईकमान ने राजेंद्र को हटाया है, अलग बात है। मंत्रियों को आप स्विच ऑफ कर सकते हो, लेकिन ऑथेंटिक कम नहीं कर सकते। जो प्राइवेट सेक्रेटरी लगते हैं, उन्हें आप अलाउ नहीं कर रहे हो, चीफ सेक्रेटरी वह पूरी तरह डिस्टर्ब कर रहा है। मंत्री जाकर गिड़गिड़ाते हैं उनके सामने, मैंने खाली आगाह किया है। इससे गवर्नेंस पर फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को कोई अधिकार नहीं दिया, प्रदेश की जनता कहती है। तीन महीने हो गए हैं, सरकार कौन चला रहा है पता नहीं लग रहा है। भरतपुर के ही लोग डेमोनाइज हैं। भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बन गए, उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया जा रहा है। वह रिमोट से क्यों चल रहे हैं। प्रदेश में रेप की घटनाएं हो रही हैं। हमारे ऊपर आरोप लगते हैं। प्रदेश रेप की राजधानी बन गई। राजधानी अब बनी गई है। हालात बहुत गंभीर हैं, घटनाएं हो रही हैं कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गहलोत ने कहा, गलत ब्लड़ चढ़ाने से 25 साल के लड़के की मौत हो गई। उनके पास एंबुलेंस के पैसे नहीं थे। यह सरकार का धर्म नहीं है की, गलत बल्ड चढ़ा तो लापरवाही अस्पताल की है। एक अधिकारी को सस्पेंड किया, दो को APO किया उससे क्या हुआ। अब परिवार का क्या होगा। मरने वाला अकेला बेटा था।

पांच हजार राजीव गांधी युवा मित्र बैठे हैं। उनका कसूर क्या है। वह घर-घर जाकर बताते थे स्कीमों का लाभ मिला या नहीं मिला। वह काम अब भी कर सकते थे। राजीव गांधी के नाम से आपत्ति है, आप नाम हटा दो। प्रदेश में ऐसी एक के बाद घटनाएं हो रही हैं। चीफ सेकेट्री को अधिकार नहीं है वह कि वह सारे काम सीएम का करे।

लोकसभा चुनावों पर गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनावों की बहुत अच्छी तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा महामंत्री प्रदेशभर के अंदर घूम रहे हैं। माहौल बना रहे हैं। माहौल बन रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह फैला हुआ है। हम अधिकांश सीटें जीत जाएंगे।

ERCP के MOU के बाद भी कोई पानी नहीं मिलने वाला
सीएम भजनलाल शर्मा ने बयान दिया था कि कांग्रेस सरकार के मिस रूल से जनता को सुविधाएं नहीं मिल पाई, जिस पर गहलोत ने कहा कि और वह क्या कहेंगे। अगर हमने गलती की है तो जनता ने आपको मौका दे दिया। अब आप कुछ नया करो, आप ERCP और जमुना का पानी को लेकर आप जिस तरह डींगे हांक रहे हो। यहां कोई पानी नहीं आने वाला। भारत सरकार का मध्यप्रदेश के साथ MOU हुआ है, वह सार्वजनिक नहीं कर रहे। आज तक कभी कोई MOU गुप्त नहीं रहा। MOU पब्लिक के लिए होता है। हम विपक्ष में हैं, इसलिए हम उन्हें कमियां बताएंगे। हमारी स्कीमों को कमजोर किया जा रहा है। तीन महीने से मनरेगा का पेमेंट नहीं हो रहा है। मेरा आग्रह है कि गुड गवर्नेंस के लिए सीएम हमारी स्कीमों को आधार बनाएं।

Bharatpur Former CM Ashok Gehlot says BJP government is running on remote ERCP scheme will not provide water
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पद की मर्यादा, निष्ठा और अथॉरिटी को बनाए रखना जरूरी : अशोक गहलोत
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने राजस्थान के धौलपुर पहुंचने पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान भजनलाल सरकार पर तीखा हमला किया। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी नेताओं ने सरकार ने बनने से पहले राजस्थान की जनता से जो वादे किए थे, जो भ्रम फैलाया था वो अब जनता समझने लगी है। उन्होंने कहा, अब ये एक्सपोज हो गए हैं।

वहीं, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहलोत ने कहा कि हमारे पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष और प्रभारी दौरे कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार बनने के दो महीने में ही जनता हमारी सरकार द्वारा किए हुए जन सरोकार के कामों की याद आने लगी है। गहलोत ने कहा कि अपराध, बलात्कार के मामलों में वर्तमान में प्रदेश के मार्मिक हालात बनने लगे हैं।

गहलोत ने कहा कि कल मैंने जो बयान दिया कि मुख्यमंत्री की बजाय चीफ सेक्रेटरी सरकार चला रहे हैं और हालात ये बने हुए हैं कि मंत्री अपना ओएसडी तक नहीं लगा पा रहे हैं और ये सचिवालय में हर कोई जानता है। उस बयान का मकसद था कि कि मुख्यमंत्री एवं मंत्री संवैधानिक पोस्ट होती है, ऐसे में उसकी मर्यादा, प्रतिष्ठा और अथॉरिटी बनी रहनी चाहिए तभी अच्छा गवर्नेंस दिया जा सकता है।

वहीं, ईआरसीपी और यमुना के जल समझौते पर गहलोत ने कहा कि ये राजस्थान के साथ अन्याय हुआ और  ये बरगलाने का काम कर रहे हैं, जिस योजना का MOU हुआ है उसकी कोई जानकारी किसी को नहीं है और ये धन्यवाद और आभार यात्रा का नाटक कर रहे हैं। सबसे पहले दोनों परियोजनाओं का MoU मीडिया के सामने रखना चाहिए।

गहलोत ने राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि ये ऐतिहासिक यात्रा है, जहां पहले 3000 किलोमीटर और अब 6000 किलोमीटर की दूरी तय की है, जहां उन्होंने प्यार मोहब्बत का संदेश देकर रोजगार और महंगाई का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में पिछले दो महीने से गृह युद्ध जैसे हालात हैं लेकिन केंद्र सरकार को कोई परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री को वहां जाने का टाइम नहीं है, वहां के हालात देखते हुए ही राहुल गांधी ने अपनी यात्रा मणिपुर से शुरू की। अगर किसी राज्य के एक जिले में हिंसा हो जाए और मुख्यमंत्री उस पर ध्यान न दें, उसे न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है। ऐसे ही मणिपुर पर केन्द्र सरकार का रवैया उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed