फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Fire broke out in hut built on farm goods worth Rs 1 lakh including cash worth Rs 10,000 burnt to as

Bharatpur News: खेत पर बनी झोपड़ी में लगी आग, 10 हजार की नकदी सहित एक लाख का सामान जलकर राख

Mon, 08 Apr 2024 04:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 04:48 PM IST
सार

खेत पर बनी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से 10 हजार की नकदी सहित एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Bharatpur Fire broke out in hut built on farm goods worth Rs 1 lakh including cash worth Rs 10,000 burnt to as
जला हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में खेत पर बनी झोपड़ी में आग लग गई। इसमें ट्यूबवेल, 10 हजार की नकदी सहित एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान झोपड़ी में कोई नहीं था। नहीं तो कोई जनहानि हो सकती है। घटना की सूचना के बाद जब तक किसान खेत पर पहुंचा, तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


किसान गौरव ने बताया कि गांव पुरा में उनके खेत हैं। खेतों की सिंचाई के लिए उन्होंने ट्यूबेल लगाया हुआ है। जो एक झोपड़ी के अंदर रखा है। आज गौरव का परिवार घर पर था। 11 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आसपास खेतों में किसान काम कर रहे थे। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत गौरव को दी, जिसके बाद गौरव और उसका परिवार मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन




जब तक कमरे के अंदर रखा सामान और 10 हजार की नकदी जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। किसान का कहना है कि घटना में उसका एक लाख का सामान जल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed