{"_id":"66af63375dd0d9d1f209e807","slug":"bharatpur-dispute-over-bringing-fodder-from-the-field-shot-during-intervention-8-including-3-women-injured-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur : खेत पर से चारा लाने पर हुआ विवाद, बीचबचाव के दौरान गोली मारी, 3 महिलाओं समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur : खेत पर से चारा लाने पर हुआ विवाद, बीचबचाव के दौरान गोली मारी, 3 महिलाओं समेत आठ घायल
Sun, 04 Aug 2024 04:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:47 PM IST
सार
सुबह खेत पर चारा लेने गए दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली एक व्यक्ति के सिर से आरपार निकल गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के गहनौली मोड़ थाना इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग भी कर दी, जिससे गोली के छर्रे एक व्यक्ति के सिर में लगे हैं। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल रूपचंद निवासी अघापुर ने बताया कि सुबह खेत पर उसके बेटों और मुरारी पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बारे में पता लगने पर वह बीचबचाव करने पहुंचा। मौके पर मौजूद मुरारी के बेटे केशव के पास कट्टा था और बाकी लोगों के पास लाठियां थीं, तभी केशव ने रूपचंद पर फायर कर दिया, जिससे गोली उसके सिर से आरपार होकर बाहर निकल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह रूपचंद पक्ष और मुरारी पक्ष के लोग खेतों पर पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे। इस दौरान वहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इतने में दोनों पक्ष के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। वहीं इस मामले पर गहनौली मोड़ थाने के सब इंस्पेक्टर उदयचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अघापुर गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है। दोनों पक्षों के करीब 8 लोग घायल हैं, जिसमें कुछ महिलाएं भी घायल हैं। फायरिंग और पूरे मामले के बारे में मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन