फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Crime Robbery from a bullion trader who was going home after closing his shop

Bharatpur Crime: दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से लूट, लाखों का सोना-चांदी और नकदी ले गए बदमाश

Sat, 30 Dec 2023 09:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 09:17 PM IST
सार

Bharatpur Crime: दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारियों से लूट हुई है। लाखों का सोना-चांदी और नकदी बदमाश ले गए। बदमाशों ने कट्टा लगाकर बैग छीन लिया।

विज्ञापन
Bharatpur Crime Robbery from a bullion trader who was going home after closing his shop
थाने पर लोगों का जमावड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के रुपवास थाना इलाके में दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी के बैग में एक लाख 58 हजार रुपये कैश, 50 ग्राम सोना और दो किलो चांदी के जेवर थे। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के ऊपर कट्टा ताना और उसका बैग छीनकर फरार हो गए, जिसके बाद व्यापारी ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस सर्राफा व्यापारी के साथ मौके पर पहुंची और बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना शाम छह बजकर 30 मिनट की है। नगला करीली गांव के रहने वाले थान सिंह की रुपवास कस्बे के भरतपुर रोड पर सर्राफा की दुकान है। थान सिंह के साथ उसका समधी भूप सिंह भी दुकान में पार्टनर है। शनिवार शाम छह बजे थान सिंह और भूप सिंह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। तभी सिंघावली रोड पर ओवरब्रिज के नीचे दो बाइक पर चार बदमाश उनके पीछे से आए और थान सिंह और भूप सिंह की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी, जिस पर एक बदमाश ने थान सिंह के ऊपर कट्टा तान दिया। बदमाशों ने भूप सिंह से हाथापाई कर उसे नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन


दूसरे बदमाश ने थान सिंह से उसका बैग छीना और चारों बदमाश बाइक से फरार हो गए, जिसके बाद थान सिंह और भूप सिंह रुपवास थाने पहुंचे और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस दोनों को लेकर मौके पर गई है। दरअसल, रुपवास कस्बे में चोरी की घटनाओं को देखते हुए व्यापारी दुकान से कीमती सामान निकालकर रोजाना घर ले जाते हैं। थान सिंह और भूप सिंह भी दुकान से कीमती सामान निकालकर घर ले जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed